×

MP News: कोविड के नए वैरिएंट को लेकर क्या है तैयारी, क्या हैं इसके लक्षण जानिये सब कुछ

COVID BF-7 Variant Alert MP: मध्य प्रदेश में कोविड के नए वर्जन कोविड-19 BF 7 का खतरा देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 24 Dec 2022 2:44 PM GMT
X

मध्यप्रदेश: कोविड के नए वैरिएंट को लेकर क्या है तैयारी, क्या हैं इसके लक्षण जानिये सब कुछ

COVID BF-7 Variant Alert MP: मध्य प्रदेश में कोविड के नए वर्जन कोविड-19 BF 7 का खतरा देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। बेड, वेंटिलेटर के साथ साथ रीवा जिले में फिलहाल 8 ऑक्सीजन प्लांट बनाए गए हैं जो बिछिया जिला अस्पताल, संजय गांधी अस्प्ताल, जेपी प्लांट, सुपर स्पेशलिटी, हनुमना, मऊगंज, विंध्या हॉस्पिटल, रीवा हॉस्पिटल में बनाये गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोविड-19 BF 7 से ग्रसित मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्यों कि इस नए वर्जन में खांसी सर्दी बुखार जैसी समस्या नहीं है। गले में दर्द भी नही रहेगा मात्र सिर में दर्द और कंधे में दर्द के लक्षण दिखाई देंगे।

सावधानी बरतें और मास्क का उपयोग करें

रीवा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र नाथ मिश्रा के द्वारा बताया गया कि कोविड-19 BF 7 से खतरा लोगो को नही है ये ज्यादा असर नहीं कर पाएगा क्योंकि सरकार के द्वारा पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। सावधानी बरतें और मास्क का उपयोग करें, बाकी ये अपने आप ही समाप्त हो जाएगा।

कोविड- 19 BF 7 वर्जन के अभी रीवा जिले में एक भी मरीज नहीं पाए गए हैं। न ही मिलते जुलते लक्षणों जैसी कोई शिकायत आई है। अगर ऐसी कोई शिकायत होती है या ऐसे मरीज के संपर्क में आता है तो उसके इलाज के इंतजाम कर लिए गए हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन बेड 10 - 10 उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिला प्रशासन लगातार कोविड-19 BF 7 की जानकारी जुटा रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story