Madhya Pradesh News: देवास में सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच, नियमों का उल्लंघन करने पर एक सील

Madhya Pradesh News: देवास में आग की घटना के बाद प्रशासन ने सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच शुरू की। नियम तोड़ने पर एक फैक्ट्री सील, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल।

Newstrack/IANS
Published on: 18 May 2026 8:54 AM IST
Inspection of all cracker factories in Dewas, a seal on violation of rules
X

देवास में सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच, नियमों का उल्लंघन करने पर एक सील (Photo- Social Media)

Madhya Pradesh News: देवास, 17 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन की ओर से जिलेभर में संचालित हो रहे सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं पर निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे तो नहीं रखे गए हैं। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर की कार्रवाई के निर्देश पर की जा रही है।

प्रशासन की तरफ से पहले ही इस बात का आदेश जारी किया जा चुका है कि किसी भी फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे नहीं रखा जाए। जांच के दौरान अगर कोई भी फैक्ट्री संचालक नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जा रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एक फैक्ट्री सील

प्रशासन की तरफ से इसी कड़ी में एक फैक्ट्री को सील भी कर दिया गया है, क्योंकि यहां पर निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पटाखे रखे गए थे। इस वजह से वहां पर किसी भी अप्रिय घटना के होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, जिला प्रशासन की ओर से सभी दुकानदारों और पटाखा संचालकों के लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इस दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई दस्तावेज नियमों के विरुद्ध तो नहीं बनाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि अगर किसी के पास कोई दस्तावेज फर्जी या नियमों के विरुद्ध जाकर बनाए हुए पाए गए, तो उसके खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाए।

प्रशासन की ओर से हुई यह कार्रवाई

तहसीलदार पूजा भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत सभी फैक्ट्री के दस्तावेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा, हम लोग सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके, क्योंकि आमतौर पर नियमों की अवहेलना की वजह से कई तरह की अप्रिय स्थिति देखने को मिलती है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story