Indore Fire News: इंदौर के वाहन शोरूम में लगी आग, मिनटों में खाक हुईं दर्जनों गाड़ियां

Indore Fire News: इंदौर में एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम में भीषण आग लगने से सभी वाहन जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने लोगों को सुरक्षित बचाया।

Akriti Pandey
Published on: 5 Jun 2026 12:13 PM IST (Updated on: 5 Jun 2026 12:16 PM IST)
Indore Fire News
X

Indore Fire News

Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट के भूतल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद शोरूम में खड़े सभी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के समय अपार्टमेंट की ऊपरी दो मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार धुएं और आग की वजह से अंदर ही फंस गए थे।

आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण फंसे हुए लोग सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर सके। सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। रस्सियों और सीढ़ियों की मदद से 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रहवासी श्याम दुबे ने बताया कि फ्लैटों में धुआं भरने लगा था, जिसके बाद आग लगने की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी नरेंद्र मंडलिया ने भी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाई।

समय रहते पाया गया आग पर काबू, सभी परिवार सुरक्षित

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग शोरूम तक ही सीमित रही और अपार्टमेंट के फ्लैटों तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते परिवारों का घरेलू सामान सुरक्षित बच गया। हालांकि शोरूम में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रहवासियों को सबसे पहले फ्लैटों में धुआं दिखाई दिया, जिसके बाद घटना का पता चला। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story