इंदौर में फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा, गाड़ी में फंसे युवक को कटर से काटकर निकाला; मौत

Indore Road Accident: इंदौर में फीनिक्स मॉल के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कार की टक्कर के बाद हादसा हो गया। स्कॉर्पियो पलटने से उसमें फंसे युवक निखिल नंदी की मौत हो गई।

Shalni Kumari
Published on: 2 Oct 2026 11:58 AM IST
Phoenix Mall Indore Accident
X

Indore Scorpio Accident 

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। फिनिक्स मॉल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक निखिल नंदी वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। उसकी स्थिति ऐसी थी कि पुलिस को उसे बाहर निकालने के लिए कटर की मदद से गाड़ी काटनी पड़ी। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद जब युवक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 6:07 बजे हुआ। स्कॉर्पियो की एक कार से टक्कर हुई, जिसके बाद वाहन संतुलन खोकर सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए वाहन में फंसे युवक को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया।

फ्लाईओवर निर्माण के चलते सर्विस रोड पर डायवर्ट है ट्रैफिक

हादसे वाले इलाके में इन दिनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण फोरलेन सड़क से गुजरने वाले वाहनों का यातायात सर्विस रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। फोरलेन से सर्विस रोड पर यातायात बदलने वाले हिस्से में वाहन चालकों को अचानक मार्ग परिवर्तन का सामना करना पड़ रहा है।

निर्माण कार्य के बीच यातायात संचालन के कारण इस हिस्से में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ऐसे में मार्ग परिवर्तन वाले स्थान पर सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।

स्कॉर्पियो में बुरी तरह फंसा था निखिल, कटर से काटकर निकाला

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो की हालत ऐसी हो गई थी कि उसमें फंसे निखिल नंदी को सामान्य तरीके से बाहर निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने कटर की मदद से वाहन को काटकर युवक को बाहर निकाला।

हालांकि, तब तक निखिल की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

स्कॉर्पियो और कार के बीच टक्कर की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्कॉर्पियो और कार के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, घटना के समय दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी और हादसे के पीछे किसकी लापरवाही रही, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि दुर्घटना से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। कनाड़िया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों वाहनों के चालकों से भी जानकारी जुटा रही है।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story