खंडवा में नदी किनारे मिला सरपंच के पति का शव, हत्या का शक

Khandwa sarpanch husband death: मध्यप्रदेश के खंडवा में सरपंच के पति का शव नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला। गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं.

Newstrack Network
Published on: 11 Sept 2026 12:55 PM IST
Khandwa Murder Case Sarpanch Husband Death Dead Body Found Near River
X

नदी किनारे मिला सरपंच के पति का शव,               social media image

Khandwa News: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को नदी किनारे सरपंच पति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। उनके गले और सिर पर गहरे घाव के निशान पाए गए। शव की हालत देखकर पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा का है। जानकारी के मुताबिक सरपंच ज्ञानीबाई के पति रूप सिंह का शव गांव के समीप नदी के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही पिपलोद थाना प्रभारी विक्रम धार्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आस-पास के लोगों और मृतक के परिवार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रूप सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनके शरीर पर चोटें कैसे आईं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की वास्तविक वजह चोटों की प्रकृति स्पष्ट होगी। वहीं एसपी अगम जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story