CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी के बाद मचा हड़कंप! मुंबई पहुंची पुलिस

Madhya Pradesh News: CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी के मामले में भोपाल पुलिस ने मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार किया। डायल-112 WhatsApp पर आया था धमकी भरा मैसेज।

Newstrack Network
Published on: 26 Sept 2026 1:02 PM IST
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी के बाद मचा हड़कंप! मुंबई पहुंची पुलिस
X

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जान से मारने कि धमकी के बाद प्रशासन अलर्ट में आ गया है। यहां बुधवार को भोपाल के भदभदा स्थित रेडियो मुख्यालय में डायल-112 के हेल्पलाइन वाट्सएप नंबर पर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को जान से खत्म करने की धमकी वाला मैसेज भेजा, लेकिन आरोपी ने मैसेज को दो बार एडिट करने के बाद डिलीट कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 11:30 बजे धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। संदेश भेजने वाले ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम लिखकर कहा कि वे ज्यादा दिन तक नहीं बच पाएंगे। इतना ही नहीं, आरोपी ने मैसेज भेजने के बाद उसमें कुछ और बातें जोड़ीं फिर उस संदेश को एडिट कर डिलीट भी कर दिया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने समय रहते इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था।

मुंबई में मिला आरोपी

ये संदेश मिलने के बाद सतर्क पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों को दी। रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस को इसकी आधिकारिक शिकायत देने के बाद मामला क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर को ट्रेस किया, जिसके दौरान आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र के मुंबई में मिली। इसके बाद विशेष टीम मुंबई के लिए रवाना हुई औप शुक्रवार को आरोपी को धर दबोचा।

भोपाल लाया जा रहा आरोपी

आरोपी को मुंबई में पकड़ने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद ही यह पता चल सकेगा कि उसने यह धमकी क्यों दी थी, मैसेज भेजने के पीछे उसकी क्या मंशा थी और इसके साथ ही किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ स्क्रीनशॉट और पुख्ता डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story