×

MP Election 2023 : प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, बोलीं प्याज और विराट दोनों ने मारी सेंचुरी, उठाए महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे

MP Election 2023 : 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने वाले हैं उसके पहले 15 नवंबर तक सभी पार्टियों प्रचार प्रसार करेंगी। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी को धार में जनसभा को संबोधित करते हुए देखा गया।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 6 Nov 2023 12:08 PM GMT
Priyanka Gandhi Vadera
X

Priyanka Gandhi Vadera 

MP Election 2023 : आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेताओं को पूरे मध्य प्रदेश में जगह-जगह जनसभा को संबोधित करते और रैलियां निकालते हुए देखा जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी आज धार पहुंची जहां पर उन्होंने इमोशनल कार्ड खेल और अपने पिता और दादा दादी का नाम लेकर संबोधन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

शिवराज को घेरा

प्रियंका गांधी ने अपनी सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना सदा और कहा कि मुख्यमंत्री ने उस व्यक्ति के पैर धोए जिसके साथ गलत काम किया गया था ऐसा उन्होंने चुनाव को देखते हुए किया। इसी के साथ वह भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर के वायरल हुए वीडियो के बारे में बोलती हुई दिखाई दिया और उन्होंने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हजारों करोड़ों की बातें हो रही है।

विराट और प्याज की सेंचुरी

भाजपा सरकार पर तंज करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले टमाटर के भाव बढ़ गए थे, अब प्याज का दाम बढ़ गया है। पहले मोदी जी कहते थे देखते हैं सचिन सेंचुरी मारेगा या फिर प्याज। अब मैं उनसे पूछती हूं विराट की सेंचुरी हो गई प्याज की भी हो गई। आपकी सरकार है, अब आप क्या बोलते हो, बोलती बंद हो गई।

सिलेंडर के दाम

प्रियंका गांधी ने यहां आम जनता से जुड़ा एक और कार्ड खेल और सिलेंडर के दामों के बारे में बात करते हुए कहा कि चुनाव आ रहे हैं इसी को देखते हुए भाव कम कर दिए हैं। जो सिलेंडर ₹400 में मिलता था उसे ₹1200 का कर दिया था और अब चुनाव आ रहे हैं तो इसे फिर से ₹400 का कर दिया है। 2 महीने पहले अगर भाव कम कर सकते थे तो 2 साल से क्यों नहीं लिए। प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने घोषणा है तो 22000 की है लेकिन पूरी 22 भी नहीं हुई है। बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका ने कहा कि न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि पूरे देश में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं हुई है जो फिलहाल 45% है। 90% सरकारी पद खाली है 18 साल से भाजपा की सरकार है तो यह पद भरे क्यों नहीं है। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर भी बात की।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story