TRENDING TAGS :
MP Fake Doctor: संजीवनी क्लीनिक के डाक्टर रडार पर, मध्य प्रदेश में खुलासे के बाद हड़कम्प, होगी जांच
MP Fake Doctor: मध्य प्रदेश के संजीवनी क्लीनिकों में 12 फर्जी डाक्टरों के मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है। अब सारे संजीवनी क्लीनिकों के डाक्टरों की होगी जांच
Sanjivni Clinic
Sanjeevani Clinic: मध्य प्रदेश के नौ जिलों में फैले संजीवनी क्लीनिकों में 12 फर्जी डाक्टरों के मिलने की घटना के बाद उठ रही चिंताओं को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य सेंटरों पर काम कर रहे डाक्टरों की डिग्री की जांच का सघन अभियान छेड़ दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दमोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे संजीवनी क्लीनिकों में फर्जी एमबीबीएस डिग्री की जांच के दौरान इस रैकेट के मास्टर माइंड को ट्रेस कर लिया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नवीन भर्ती हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स की डिग्रियों की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी।
इस बीच सरकार ने मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को लेकर एक कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कमेटी हेल्थ केयर वर्कर्स द्वारा जमा की गई मेडिकल डिग्री और प्रोफेशनल सर्टीफिकेट की जांच करेगी। वर्तमान में चीफ मेडिकल एण्ड हेल्थ आफीसर संबंधित जिलों में अनुबंध पर भर्ती किये गए अनुबंधित डाक्टरों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच कर रहे हैं। हालिया खुलासे से सिस्टम में गड़बड़ी सामने आई है जिससे स्पष्ट हुआ है कि ये अनुबंधित डाक्टर एक साल से अधिक समय से बिना चिह्नित हुए मौज कर रहे थे।
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार सम्बंधित यूनिवर्सिटीज द्वारा समय पर कोई कड़ा कदम न उठाये जाने से वैरिफिकेट की प्रक्रिया में विलम्ब हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने सीएएमएचओ को समयसीमा के भीतर जवाब देने को कहा है। इसके अलावा राज्य के बाहर की संजीवनी क्लीनिकों में तैनात डाक्टरों की डिग्रियों की भी जांच की जाएगी। यह जांच अलग चरणों में होगी। अधिकारियों को यकीन है कि जांच के दौरान तमाम फ्राड डाक्टरों के नाम सामने आएंगे। जो दुबके हुए बैठे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा है कि दमोह में तीन फर्जी डाक्टरों के सामने आने के बाद अब तक 81 डाक्टरों की जांच की जा चुकी है। विभाग यह बात सुनिश्चित कर रहा है कि केवल वैध योग्यता वाले डाक्टर ही राज्य में प्रेक्टिस कर पाएं।


