Madhya Pradesh News : महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान, PM से महिला आरक्षण लागू करने की मांग

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने और सभी वर्गों की महिलाओं को आरक्षण देने की मांग उठाई।

Newstrack Network
Published on: 5 May 2026 8:56 AM IST
Madhya Pradesh News : महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान, PM से महिला आरक्षण लागू करने की मांग
X

Madhya Pradesh News 

भोपाल, 4 मई (आईएएनएस)। महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करने तथा इसमें ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग की महिलाओं को संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान चलाया है।इस अभियान की मध्य प्रदेश में सोमवार शुरुआत हुई। राजधानी के टी.टी. नगर पोस्ट ऑफिस से प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड प्रेषित किए गए। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि महिला आरक्षण कानून का शीघ्र क्रियान्वयन देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि आरक्षण के दायरे में समाज के सभी वर्गों विशेषकर ओबीसी, एससी एवं एसटी महिलाओं को उनका न्यायोचित प्रतिनिधित्व मिले।मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण कानून को बिना किसी विलंब के लागू किया जाए एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप सभी वर्गों की महिलाओं को इसमें समान अवसर प्रदान किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान संतोष कंसाना (पूर्व पार्षद), रूपाली शर्मा (महासचिव), महक राणा (महासचिव), रतन पांडे (ब्लॉक अध्यक्ष), माया विश्वकर्मा, रेखा मोड सहित महिला कांग्रेस की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।दरअसल,कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण को सियासी मुद्दा बनाए हुए हैं और इसको लेकर भाजपा तथा उसकी केंद्र तथा राज्य सरकारों को घेर रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे हैं।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएमटी

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story