ओलंपियाड में चमके MP के 520 छात्र, स्टैच्यू ऑफ यूनिट और साइंस सिटी का करेंगे दौरा

MP News: ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाले MP के 520 छात्र 27 सितंबर को अहमदाबाद जाएंगे। इस दौरान स्टैच्यू ऑफ यूनिट और साइंस सिटी का दौरा करेंगे।

Newstrack Network
Published on: 25 Sept 2026 12:08 PM IST
ओलंपियाड में चमके MP के 520 छात्र, स्टैच्यू ऑफ यूनिट और साइंस सिटी का करेंगे दौरा
X

ओलंपियाड के 520 मेधावी छात्र अहमदाबाद शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे।   social media image

MP News: मध्यप्रदेश में पढ़ाई के साथ शैक्षणिक और व्यावहारिक अनुभव देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से एक विशेष पहल की गई है। ओलंपियाड परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 520 विद्यार्थी को तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर अहमदाबाद ले जाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थानों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

दरअसल, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान विषयों में ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 65 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इस विशेष एक्सपोजर विजिट के लिए चुना गया है।

27 सितंबर को रवाना होगा 630 सदस्यीय दल

अहमदाबाद के लिए 630 सदस्यीय दल 27 सितंबर को भोपाल के रानी कमलावति रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह इस दल को हरी झंडी दिखाएंगे। दल में 520 विद्यार्थी, 124 शिक्षक और छह नियंत्रण अधिकारी भी विद्यार्थियों के साथ रहेंगे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षक और अधिकारी उनकी देखरेख करेंगे।

स्टैचयू ऑफ यूनिट समेत इन जगहों का करेंगे दौरा

तीन दिवसीय शौक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। विद्यार्थी विज्ञान केंद्र, साइंस सिटी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे प्रमुख स्थानों को देखेंगे। इन स्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, इतिहास और देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा।

ज्ञान और अनुभव बढ़ाना है उद्देश्य

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें वास्तविक दुनिया से जोड़ना है। प्रमुख वैज्ञानिक और शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण करने से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को व्यावहारिक रूप से समझने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही उन्हें नई जगहों, तकनीक और वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। विभाग का मानना है कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान और अनुभव में विस्तार होगा।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story