MP Weather Today: July शुरू होते ही मानसून ने पकड़ी रफ़्तार, होगी अति भारी वर्षा, 45 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट

MP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब तेजी से पूरे प्रदेश में सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 July 2026 2:19 PM IST (Updated on: 1 July 2026 2:19 PM IST)
MP Weather Today: July शुरू होते ही मानसून ने पकड़ी रफ़्तार, होगी अति भारी वर्षा, 45 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट
X

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में जुलाई महीना शुरू होते ही मानसूनी गतिविधियां भी तेज हो गयी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार (1 जुलाई) के लिए प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा का बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब तेजी से पूरे प्रदेश में सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ किसानों के लिए भी राहत भरी खबर है।

7 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का बड़ा अलर्ट

मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज वर्षा के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से बचने की अपील की है।

45 से अधिक जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 45 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और रतलाम में मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

पूरे प्रदेश में तेजी से सक्रीय हो रहा Monsoon

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, Monsoon बीते मंगलवार तक जबलपुर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकतर जिलों तक पहुंच चुका है। आगामी 2-4 दिनों में इसके भोपाल, सागर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के शेष जिलों तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पूरे मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

वर्षा से तापमान में आई गिरावट

लगातार हो रही वर्षा का प्रभाव तापमान पर भी स्पष्ट रूप देखा जा रहा है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 33 डिग्री, उज्जैन में 35 डिग्री, जबलपुर में 32 डिग्री और ग्वालियर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान बैतूल में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

जून में वर्षा रही सामान्य से भी बहुत कम

हालांकि, जून महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई। पूरे महीने में सिर्फ 88.2 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 131.1 मिमी है। यानी जून में प्रदेश में लगभग 33% कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई में सक्रिय मानसून के कारण वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। भारी वर्षा, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रशासन को संभावित जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।

अब आगामी दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story