MP में आज मौसम का बड़ा अलर्ट! सतना-रायसेन समेत 8 जिलों में भारी वर्षा, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम अपडेट

MP Weather Today: IMD ने आज मंगलवार (28 जुलाई 2026) के लिए पूरे मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। वहीं, 8 जिलों में भारी वर्षा को लेकर खास चेतावनी दी गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 28 July 2026 8:17 AM IST (Updated on: 28 July 2026 8:18 AM IST)
MP Weather Today
X

MP Weather Today

MP Weather Today: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि कुछ जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो रही है। खेती-किसानी के लिहाज से यह वर्षा किसानों के लिए राहत लेकर आई है, क्योंकि इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। धान की बुवाई के साथ अन्य मौसमी फसलों की बुवाई भी जारी है।

इसी बीच भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आज मंगलवार (28 जुलाई 2026) के लिए पूरे मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। वहीं, 8 जिलों में भारी वर्षा को लेकर खास चेतावनी दी गई है।

इन 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

IMD के मुताबिक, आज रायसेन, बैतूल, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और सतना जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इन इलाकों में 64.5 मिलीमीटर से लेकर 115.5 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

बाकी जिलों में भी बदला रहेगा मौसम

भारी वर्षा वाले 8 जिलों के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम सक्रिय बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के बाकी हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे कई इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है।

जानें अचानक क्यों बदला मौसम का मिजाज ?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मौसम में आए इस बदलाव के पीछे दबाव क्षेत्र और मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) की सक्रियता सबसे बड़ी वजह है। वर्तमान में मानसून ट्रफ श्योपुर, दतिया और सीधी जिलों के ऊपर से गुजर रही है। इसी कारण पूरे प्रदेश में पर्याप्त नमी बनी हुई है। यही कारण है कि कई जिलों में लगातार हल्की से भारी वर्षा का सिलसिला जारी है और आगामी वक़्त में भी मौसम इसी तरह सक्रिय बना रह सकता है।

किसानों और आम लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश को देखते हुए खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा पानी फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही कटी हुई फसलों और चारे को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। आम लोगों से अपील की गई है कि बिजली चमकने के दौरान पेड़ों, खुले खेतों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

भारी वर्षा के समय सुरक्षित पक्के मकानों में रहें और यदि बहुत जरूरी काम न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो पूरी सावधानी बरतते हुए ही सफर करें और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर बनाए रखें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story