TRENDING TAGS :
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! ओवरटेक करते ही पलटी कार, ट्रक से भिड़ी... 4 की मौत, 5 गंभीर घायल
Mumbai Delhi Expressway Accident: इस हादसे में 3 साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के थे और झाबुआ से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
Mumbai Delhi Expressway Accident
Mumbai Delhi Expressway Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे (Mumbai-Delhi Expressway) पर देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। इस हादसे में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बता दे, इस हादसे में 3 साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के थे और झाबुआ से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू हुई कार
जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर सड़क के सामने एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि कार चालक ने ट्रक को ओवरटेक (Overtake) करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। पलटने के बाद कार सामने खड़े ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोगों को गंभीर रूप से चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर स्थिति बेहद दर्दनाक हो गई और आसपास चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना (Accident) के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू किया।
इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों में दो बच्चे भी हैं, जिनमें तीन साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा शामिल है। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
बता दे, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कार चालक की लापरवाही की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस हादसे का कारण कार चालक की लापरवाही (Driver Negligence) को मान रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास के दौरान कार का संतुलन बिगड़ा और वह पलटकर ट्रक से टकरा गई।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


