‘बैग में गांजा रखकर फंसा देंगे’ VIRAL VIDEO पर CM का एक्शन, ASP-SDOP समेत 6 सस्पेंड

Mohan Yadav Action: मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल के वायरल वीडियो मामले में CM मोहन यादव ने ASP, SDOP समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला?

Shalni Kumari
Published on: 18 Nov 2026 5:05 PM IST
6 Police Officers Suspended
X

Mohan Yadav Action

Mohan Yadav Action: मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिसकर्मियों के कथित दुर्व्यवहार और एक युवक को गांजे के मामले में फंसाने की धमकी देने से जुड़े वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने एएसपी, एसडीओपी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने को कहा है। सीएम ने साफ किया है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कदाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सबसे महत्वपूर्ण हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ करें।

सीएम ने कहा कि आम जनता पुलिस के एक्शन और उसके व्यवहार पर भरोसा करती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों का आचरण ऐसा होना चाहिए, जिससे लोगों का विश्वास बना रहे। सरकार कदाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है सिवनी का वायरल वीडियो मामला?

दरअसल, सिवनी के एक होटल में पुलिसकर्मियों और वहां ठहरे एक बालिग युवक-युवती के बीच हुई बातचीत का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो 13 नवंबर का बताया जा रहा है। इसमें पुलिसकर्मी होटल में मौजूद कपल से उनके परिजनों को फोन करने के लिए कहते दिखाई देते हैं। कपल के कथित तौर पर फोन करने से इनकार करने पर एक पुलिस अधिकारी युवक के बैग में गांजा रखकर उसे फंसाने की बात कहते सुनाई देते हैं। इसके अलावा होटल संचालक ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर पैसे मांगने और परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू हुई और अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर एएसपी, एसडीओपी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story