MP में भयानक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर ने ली 9 जानें, एक ही परिवार की उजड़ी दुनिया

Jhabua Road Accident:मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात शादी समारोह से लौटते समय कार और टैंकर की टक्कर के कारण हुआ।

Harsh Sharma
Published on: 4 Jun 2025 10:08 AM IST (Updated on: 4 Jun 2025 1:10 PM IST)
Jhabua Road Accident
X

Jhabua Road Accident 

Jhabua Road Accident: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास हुआ, जब परिवार के लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में जिनकी जान गई है, उनमें 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे, जिससे पूरे इलाके में मातम फैल गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत

यह हादसा थांदला थाना क्षेत्र की नोगावा चौकी के पास सजेली फाटक पर हुआ, जहाँ एक टैंकर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छोटी बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पास के गांव वालों ने तुरंत दोनों बच्चियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 2 बजे की है। कार में सवार सभी लोग मानपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे मृतक सभी एक ही परिवार से थे और उंडीखाली शिवगढ़, देवगढ़ गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story