Twisha Sharma Death Case में CBI का बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, कई राज खुलने की संभावना

Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद जांच एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की।

Priya Singh Bisen
Published on: 28 May 2026 3:13 PM IST
Twisha Sharma Death Case
X

Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के इस वक़्त चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब तक सबसे बड़ा मोड़ आ गया है। मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत मामले में उनकी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद जांच एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की।

CBI लगातार गिरिबाला सिंह से पूछताछ कर रही थी। उन पर सबूतों से छेड़छाड़, जांच में सहयोग न करने और बहू ट्विशा शर्मा को प्रताड़ित करने जैसे बड़े और गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह भी पहले से जांच एजेंसियों के घेरे में हैं।

फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल केस में अब CBI की कार्रवाई तेज हो गई है और आगामी कुछ दिनों में कई बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

आगे खबर अपडेट की जा रही है...

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story