Twisha Death Case में खौफनाक ट्विस्ट! ‘तीसरे’ शख्स की एंट्री से उलझी गुत्थी, प्रेग्नेंसी के बाद क्यों बेचैन था समर्थ?

Twisha Sharma Case: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्धावस्था में हुई मौत मामले में सीबीआई जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 31 May 2026 9:31 AM IST (Updated on: 31 May 2026 9:32 AM IST)
Twisha Sharma Case
X

Twisha Sharma Case

Twisha Death Case: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्धावस्था में हुई मौत मामले में सीबीआई जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी को यह भी संकेत मिले हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते में किसी तीसरे शख्स का भी दखल था। सीबीआई के सामने आए इस नये तथ्य के बाद मामले की जांच का एंगल भी बदल गया है। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान अमित नाम का एक शख्स सामने आया है, जिसके चलते ही ट्विशा और उसके पति समर्थ सिंह की शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ने लगा था। सीबीआई अब दोनों के रिश्तों और आपसी विवादों की गहराई से गहनता से जांच कर रही है।

ट्विशा की प्रेग्नेंसी पर समर्थ को था संदेह

यह भी बताया जा रहा है कि ट्विशा की प्रेग्नेंसी पर उस पति समर्थ सिंह को संदेह था। पूछताछ के दौरान समर्थ ने कथित तौर पर यह दावा किया कि वह हमेशा सुरक्षित संबंध ही बनाता था, इसलिए वह बच्चा उसका तो हो ही नहीं सकता था। इस संदेह के बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद बढ़ने लगे थे। सीबीआई जांच के दौरान यह भी सामने आई है कि दोनों कथित रूप से केमिकल नशा करते थे। जिसके चलते डाॅक्टरों ने गर्भस्थ शिशु पर संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए अबाॅर्शन की सलाह दी थी।

अब सीबीआई ट्विशा का इलाज करने वाले चिकित्सकों से भी पूछताछ करेगी ताकि इस तथ्य को स्पष्ट किया जा सके। वहीं सीबीआई ने आरोपी पति समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह से अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में घटना वाले दिन की परिस्थितियों पर विशेष फोकस रखा गया। गिरिबाला सिंह से जब ये सवाल किया गया कि आखिर उन्होंने समर्थ को घर से जाने के लिए क्यों कहा था? इस पर गिरिबाला सिंह ने जवाब दिया कि उस समय समर्थ नशे में था। जिसके चलते वह बेहद घबरा गई थीं।

क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी सीबीआई

मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई अब घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी दिल्ली से बुलाई गई है। जांच एजेंसी ट्विशा के वजन के बराबर लगभग 80 किलो की डमी का उपयोग करेगी। इसके साथ ही उस बेल्ट की भी जांच की जाएगी, जिससे फांसी लगाने का दावा किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते 12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा का शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में फांसी फंदे से लटका मिला था। मृतका के मायकेवालों ने दहेज हत्या और उत्पीड़न का मामला बताते हुए ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story