MP News: शिवराज सरकार ने रानी बाटड को मैहर और अजय देव वर्मा को पांढुर्णा का जिला कलेक्टर बनाया

MP News: मध्य प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर एक के बाद एक कई घोषणाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है, जब राज्य में दो नए जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ।

aman
Report aman
Published on: 5 Oct 2023 5:36 PM GMT (Updated on: 5 Oct 2023 5:38 PM GMT)
MP News:
X

शिवराज सिंह चौहान (Social Media)

MP News: मध्य प्रदेश में गुरुवार (05 अक्टूबर) को दो नए जिले बन गए। ये मैहर (Maihar District) और पांढुर्णा (Pandhurna) हैं। अब इन दोनों जिलों के जिलाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इस प्रकार अब मध्य प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 55 हो गई है। कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी थी। गुरुवार को इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया। पांढुर्णा में सौसर और पांढुर्णा तहसील (Pandhurna Tehsil) आएगी, जबकि मैहर जिले में अमरपाटन, मैहर और रामनगर तहसील आएगी।

शिवराज सिंह चौहान सरकार ने दोनों नए जिले के गठन के बाद सतना से अलग होकर बने मैहर जिले का कलेक्टर 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (UPSC) की अधिकारी रानी बाटड (Maihar DM Rani Batad) को बनाया है। वो अभी शहडोल में अपर आयुक्त (राजस्व) थीं। वहीं, पांढुर्णा जिले का कलेक्टर 2014 बैच के ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय देव वर्मा (Pandhurna DM Ajay Dev Verma) को बनाया है।

आपको बता दें, अजय देव वर्मा अभी उज्जैन जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। इसके अतिरिक्त दो अन्य अधिकारियों के भी ट्रांसफर हुए हैं। इनमें उज्जैन जिले में अपर कलेक्टर 2015 बैच की आईएएस अधिकारी मृणाल मीना (IAS officer Mrinal Meena) को उज्जैन में ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। जबकि, मध्य प्रदेश सरकार में सचिव 2016 बैच की आईएएस प्रीति यादव (IAS Preeti Yadav) को उज्जैन जिले में अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story