TRENDING TAGS :
उज्जैन में आधी रात खूनी खेल! बीजेपी नेता के दो भतीजों की गोली मारकर हत्या, आईसीयू में नेता और बेटा
BJP Leader Family Attack: उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी गैंगवार हो गया। जूना अखाड़ा चौराहे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप राव गौरकर के दो भतीजों की मौत हो गई। नेता, उनका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
Image Source- Social Media
BJP Leader Family Attack: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के जूना अखाड़ा चौराहे पर शनिवार देर रात पुरानी रंजिश (Old Enmity) को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी गैंगवार (Gang War) हो गया।
दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने घात लगाए बैठे हमलावरों ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग (Firing) कर दी। इस हमले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप राव गौरकर के दो भतीजों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव (Tension) का माहौल है। स्थिति को देखते हुए जूना अखाड़ा चौराहे और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल (Heavy Police Force) तैनात किया गया है।
अचानक शुरू हुई फायरिंग
मृतकों में एक की पहचान लोकेश गौरकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोकेश अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने हथियार निकाल लिए और लोकेश पर सीधे फायरिंग कर दी। गोली लगते ही लोकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
बचाने दौड़े परिवार वालों पर भी हमला
लोकेश की चीख सुनकर उसके भाई जय और परिवार के अन्य सदस्य उसे बचाने के लिए घर से बाहर दौड़े। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया।
इस दौरान फायरिंग के साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। हमले में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जय की भी मौत हो गई।
BJP नेता और बेटा भी गंभीर घायल
बताया जा रहा है कि मृतक लोकेश गौरकर और जय गौरकर मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप राव गौरकर के सगे भतीजे थे।
अपने भतीजे लोकेश को बचाने पहुंचे बीजेपी नेता दिलीप राव गौरकर भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे तपन गौरकर और परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका आईसीयू (ICU) में इलाज चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
होली के समय से चल रहा था विवाद
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच की जानकारी दी।
एडिशनल एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरकर पक्ष और पासी पक्ष के बीच इसी साल होली के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई थी।
प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि शनिवार रात दोनों पक्ष उसी पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर आमने-सामने आए। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से भारी बल प्रयोग किया गया। पुलिस को दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग किए जाने की जानकारी भी मिली है।
तनाव के बाद पुलिस छावनी में बदला इलाका
दो लोगों की हत्या और कई लोगों के घायल होने के बाद नीलगंगा क्षेत्र में स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना या दंगे जैसी स्थिति को रोकने के लिए जूना अखाड़ा चौराहे और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर के अनुसार, पुलिस की अलग-अलग टीमें घटनास्थल और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर रही हैं। इसके अलावा चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमले में शामिल लोगों की सटीक पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि पर्याप्त कानूनी साक्ष्य जुटाए जाने के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई (Legal Action) की जाएगी।


