Nagpur में RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सुरक्षा और कड़ी की गई

Nagpur News: नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के मद्देनजर नागपुर पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है।

aman
By aman
Published on: 31 Dec 2022 8:10 PM IST (Updated on: 31 Dec 2022 8:22 PM IST)
Nagpur में RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सुरक्षा और कड़ी की गई
X

Maharashtra News: नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय को शनिवार (31 दिसंबर) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद नागपुर में RSS मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नागपुर पुलिस ने बताया, किसी अज्ञात शख्स ने शनिवार दोपहर 1 बजे फोन कर धमकी दी थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। डीसीपी जोन III गोरख भामरे (DCP Zone III Gorakh Bhamre) ने इस बारे में बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार को एक फोन आया था। जिसमें किसी व्यक्ति ने महल इलाके में RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी।

डीसीपी ने ये भी बताया कि, एक बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की टीम को बुलाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय परिसर की जांच की गई। मगर, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। डीसीपी ने ये भी कहा कि एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र पुलिस फोन कॉल करने वाले की पहचान करने के लिए फोन नंबर की लोकेशन की जांच कर रही है।

RSS मुख्यालय के पास कई तरह की पाबंदियां

आपको बता दें कि, संघ मुख्यालय के आसपास पहले से ही पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था रहती है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक टुकड़ी सुरक्षा में तैनात रहती है। नागपुर पुलिस का बाहरी सर्किल पर सुरक्षा का घेरा होता है। यहां कई पाबंदियां भी हैं। इस इलाके में वीडियोग्राफी या फिर किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर पहले से ही पाबंदी है। शनिवार (31 दिसंबर) की सुबह एक बार फिर आरएसएस मुख्यालय (RSS Headquarters) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। साथ ही, मुख्यालय के आसपास रहने वाले लोगों की हरकतों पर भी खास नजर रखी जा रही है।

दरअसल, नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार को एक अज्ञात शख्स ने फोन कर आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में रहा। परिसर में सघन जांच भी हुई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

aman
ABOUT THE AUTHOR

aman

Content Writeramannews.singh347@gmail.com

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story