Exit Poll Results In Manipur: मणिपुर में एग्जिट पोल बनवा रहे भाजपा की सरकार, मिल सकती हैं 23 से 28 सीटें

Exit Poll Results In Manipur: माई एक्सिस इंडिया एग्जिट पोल ने मणिपुर में बीजेपी के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की है, जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी को 33 से 43 सीटें मिलती बताई गईं हैं।

Neel Mani Lal
Published on: 7 March 2022 9:44 PM IST (Updated on: 8 March 2022 11:56 AM IST)
Exit Poll Results In Manipur: BJP government is making exit polls in Manipur, may get 23 to 28 seats
X

मणिपुर में एग्जिट पोल: Photo - Social Media

New Delhi: मणिपुर विधानसभा सभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त ही नहीं बल्कि भारी बहुमत दिखा रहे हैं। जन की बात, एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा (Bhartiya Janata Party) को 23 से 28 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस (Congress Party) 10 से 14 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगी। वहीं एनपीपी (NCP) को 7 से 8 सीटें, एनपीएफ को 5 से 8 सीटें जबकि जदयू के 5 से 7 सीटों में विजयी होने की संभावना है। अन्य को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

- ज़ी न्यूज़ डिज़ाइन के सर्वे के अनुसार भाजपा को 32 से 38, कांग्रेस गठबंधन (Congress Alliance) को 12 से 17, एनपीपी को 2 से 4 तथा एपीएफ को 2 से 5 सीट मिलती दिख रही है।

- इंडिया टुडे-माई एक्सिस इंडिया एग्जिट पोल ने मणिपुर में बीजेपी के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की है, जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी को 33 से 43 सीटें मिलती बताई गईं हैं। कांग्रेस को 4 से 8 सीटें और अन्य को 10 से 23 सीटों का अनुमान है।

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी सत्ता बरकरार रहेगी- पी मार्क एग्जिट पोल

- पी मार्क एग्जिट पोल के अनुसार, मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी सत्ता बरकरार रखेगी और उसके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना है। कुल 60 विधानसभा सीटों में से 27 से 31 सीटें मिलने की उम्मीद है।

एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 11-17 सीटों पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर आने की भविष्यवाणी की है, इसके बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के 6-10 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि 5-13 सीटें शेष पार्टियों को मिल सकती हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections 2022) में भाजपा ने अकेले सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), फॉरवर्ड ब्लॉक, जनता दल (एस) और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के साथ गठबंधन किया।उनके गठबंधन का नाम मणिपुर प्रोग्रेसिव सेक्युलर एलायंस रखा गया है।

Neel Mani Lal
ABOUT THE AUTHOR

Neel Mani Lal

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story