×

OMG! अपने बच्चों को खाने वाली सिक्लिड मछली, जाने इसके पीछे का कारण

Cichlid Fish Unknown Fact: मछली अपने अंडों को फर्टिलाइज करने के बाद, करीब दो हफ्तों तक उन्हें अपने मुंह में पालती है। जब ये अंडे जीव का रूप लेने लगते हैं, तो वो उन्हें खा जाती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 25 Nov 2022 3:04 AM GMT
Cichlid Fish Unknown Fact
X

Cichlid Fish Unknown Fact(photo-social media)

Cichlid Fish Unknown Fact: मछलियां तो सबने देखी होगी और यह भी सब जानते हैं कि मछलिया बहुत सारे प्रकार की होती है। कुछ दिखने में बहुत ज्यादा सुन्दर होती है तो कुछ बहुत खतरनाक होती है। रंग-बिरंगी मछलियां लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंच लेती है। वैज्ञानकि इन मछलियों के बारे हमेशा कुछ रहस्य पता करने की कोशिश करते हैं और हाल ही में वैज्ञानिकों ने सिक्लिड मछली के बारे में कुछ रहस्य पता किया है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि सिक्लिड मछली अपने ही बच्चों को खा जाती है। चलिए जानते हैं आखिर यह ऐसा क्यों करती है।

आखिर सिक्लिड मछली अंडों से निकलते ही अपने बच्चों को क्यों खाती है...जाने इसके पीछे का मुख्य कारण

दरअसल ये मछली अपने अंडों को फर्टिलाइज करने के बाद, करीब दो हफ्तों तक उन्हें अपने मुंह में पालती है। जब ये अंडे जीव का रूप लेने लगते हैं, तो वो उन्हें खा जाती है। रिसर्च में पता चला मछली बच्चों को मुंह से निकालने के बजाए उसे निगल जाती है। वैज्ञानिकों का यह मानना है कि शायद अपने बच्चों को खाने से इन मछलियों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा हो। यह मछलियां अपने बच्चों के पैदा होने तक कुछ भी नहीं खाती है और फिर भी इतने दिन भूखे रहने के बावजूद भी यह जिन्दा रहती है।

यह मछलिया ऐसा इसलिए करती है क्योंकि इनका खान पान इसी से जुड़ा होता है। अब यह बात सुनकर आपके दिमाग में यह सवाल तो जरूर आया होगा कि अगर बच्चों को मछलिया खा जाती है तो उनकी प्रजातिया कैसे बढ़ती है। ये मछलिया अपने पुरे बच्चों को नहीं खाती है। रिसर्चर्स को लगता है कि शायद ये मछलियां अपने बच्‍चों को खाकर कुछ हासिल कर रही हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इससे उनके स्‍वास्‍थ्‍य को कोई फायदा मिल रहा हो।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story