×

OMG! फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग की सैलरी महज 75 रुपये! लेकिन सुरक्षा पर खर्च अरबों रुपये

आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग की सैलरी महज 75 रूपये है। इस ज़माने में इतनी बड़ी कंपनी के मालिक की सिर्फ 75 रूपये सैलरी की ये बात शायद ही किसी को हज़म हो, लेकिन यह बिल्कुल सत्य हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 6 Oct 2022 10:05 AM GMT
OMG! फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग की सैलरी महज 75 रुपये! लेकिन सुरक्षा पर खर्च अरबों रुपये
X

Facebook CEO Mark Zuckerberg Salary: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को तो सभी जानते होंगे। यह नाम दुनियाभर में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक भारत सहित विश्वभर के तमाम देशों में जन-जन तक पहुंच चुका है। आज फेसबुक भारत में एक ऐसा ऐप बन चुका है जो हर किसी के मोबाइल फोन में आम हो गया है। अक्सर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग की कमाई के बारे में लोग तरह-तरह के दावे करते हैं। लेकिन इसकी हकीकत इन दावों से काफी विपरीत हैं। क्या आप जानते हैं कि फेसबुक के सीईओ Mark Zuckerberg की सैलरी कितनी है..? उनकी कमाई के बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की कमाई के बारे में वो सबकुछ जो आपके लिए जानना हैं जरुरी....

जुकरबर्ग की सैलरी महज 75 रूपये है:

आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग की सैलरी महज 75 रूपये है। इस ज़माने में इतनी बड़ी कंपनी के मालिक की सिर्फ 75 रूपये सैलरी की ये बात शायद ही किसी को हज़म हो, लेकिन यह बिल्कुल सत्य हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी हर साल जुकरबर्ग की सैलरी से ज्यादा पैसे तो उनकी सुरक्षा पर करती है। रिपोर्ट की मानें तो फेसबुक के CEO Mark Zuckerberg की सुरक्षा में ही 23.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1 अरब 76 करोड़ रुपये एक साल में खर्च होते हैं। इस आकड़े में जुकरबर्ग का रेजिडेंस और ट्रैवल सिक्योरिटी दोनों खर्चे शामिल हैं।

इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक Amazon के पूर्व CEO Jeff Bezos को सिक्योरिटी में कंपनी उन पर एक बड़ी रकम खर्च करती थी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बिजोस की सुरक्षा के लिए 1.6 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। इसका मतलब हुआ कि बिजोस की सुरक्षा से ज्यादा खर्चा तो फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग की सुरक्षा पर किया जाता हैं। अब इन रिपोर्ट में कितनी सत्यता इसकी जानकारी तो शायद किसी को ही मालूम हो लेकिन इंटरनेट की दुनिया में यह चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है। आपको बता दें कि जकरबर्ग फेसबुक से सिर्फ 1 डॉलर (लगभग 75 रुपये) की सैलरी लेते हैं. पिछले साल उन्हें कोई बोनस पेमेंट भी नहीं मिला।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story