अजब गजब:जानिए सेना के जवानों के छोटे बाल रखने के पीछे छिपे राज...

suman
Published on: 18 March 2019 7:36 AM IST
अजब गजब:जानिए सेना के जवानों के छोटे बाल रखने के पीछे छिपे राज...
X

जयपुर: सेना के जवान हमेशा अपने सिर के बालों को कटवाए रखते हैं और उनको छोटे रखते हैं। इसके पीछे का कारण जानते है कि ऐसा क्यों किया जाता हैं। इसके पीछे कई बड़ी वजह होती है जो चौकाने वाली होती है और जवानों की सुरक्षा के लिहाज से भी ऐसा किया जाता हैं। तो जानते हैं इसके पीछे के कारणों के बारे में।

* लड़ाई के दौरान सैनिक सर पर हेलमेट व कई प्रकार के गैजेट्स पहनते हैं। जिसकी वजह से सैनिक लंबे बाल नहीं रखते हैं।

होली के दिन सफेद भोजन से बचे, इस दिन इन टोटको को करने से पूरी होगी अधूरी कामना

* सैनिकों को युद्ध के समय नहाने को नहीं मिलता है। इसलिए बालों को छोटा रखा जाता हैं जिससे वह संक्रमण से बचे रहें। सैनिकों का काम बंदुक चलाना है और जब सैनिक बंदुक से निशाना लगाते हैं तो उन्हें बहुत धैर्य की जरूरत होती है। ऐसे में निशाना साधते वक्त, बाल उनके लिए बाधा बन सकते हैं। लंबे बाल उनकी आंखों के सामने आ जाए तो निशाना चूक भी सकता है।

* छोटे बाल काफी जल्दी सुख जाते है। युद्ध में कई बार सैनिकों को नदी-नालो को भी पार करना होता है। जिसकी वजह से लंबे बाल होने पर वे सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते है। इन्ही कारणों से उनकों बाल छोटे रखवाए जाते है।

suman
ABOUT THE AUTHOR

suman

suman@newstracksite.vocalwire.com
Next Story