TRENDING TAGS :
OMG! भारत का ऐसा अनोखा गांव जहां लोग एक साथ दो देशों में करते हैं निवास, जाने इसका कारण
Nagaland Longwa Village: गांव में रहने वाले लोगों को दूसरे देश में जाने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। यह लोग दोनों देशो में आजादी से घूम सकते हैं।
Nagaland Longwa Village(photo-social media)
Nagaland Longwa Village: अलग-अलग देशो में बहुत सारे अजब गजब गांव है, जिसमें कुछ अलग देखने को मिलता है। लोग अपनी-अपनी परम्परा का पालन करते हैं। उसे निभाते हैं चाहे फिर वह कितनी भी अजीब क्यों ना हो, वैसे ही नागालैंड राज्य में एक ऐसा ही अनोखा गांव है जिसका नाम लोंगवा गांव है। यह गांव दो देशों के बीच में बसा हुआ है। इस गांव की हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में रहने वाले लोगों के खेत और घर भी दो देशों में पड़ते हैं। वह एक देश में रहते हैं तो दूसरे देश में खाना बनाते हैं।
जंगलों के बीच स्थित भारत का अनोखा गांव लोंगवा, जहां एक देश में सोते हैं और दूसरे देश में खाते हैं लोग
गांव में रहने वाले लोगों को दूसरे देश में जाने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। यह लोग दोनों देशो में आजादी से घूम सकते हैं। नागांलैंड में मौजूद यह भारत का आखिरी गांव म्यांमार सीमा के पास स्थित है। यह गांव वहां के सबसे बड़े गावों में से एक है। इस गांव से होकर भारत और म्यांमार की सीमा जाती है। यह गांव जंगलो के बीच में मौजूद है। इस गांव में कोंयाक आदिवासी रहते हैं, यह बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं। यह पडोसी राज्य से कबीले पर राज करने के लिए लड़ाई भी करते हैं।
लोंगवा गांव दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही कई खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं।म्यांमार से सटे करीब 27 कोन्याक आदिवासी गांव हैं। इस गांव के कुछ स्थानीय लोग म्यांमार सेना में काम करते हैं। इस गांव में लोग पीतल की खोपड़ी के हार को बहुत ही खास मानते हैं। यहां के राजा की 60 पत्नियां हैं। इन गांवों में अफीम का सेवन अधिक होता। यहां पर जाने के लिए आप कार भी किराए पर लेके जा सकते हो।