×

OMG! हिमालय पर्वत के ऊपर से नहीं गुजरता है कोई विमान, जानिए क्या है इसके पीछे ही वजह

Himalaya Unknown Fact: हिमालय की पर्वत श्रेणिया पवित्र होने के साथ-साथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी है। फिर भी लोग इन्हे हवाई जहाज से नहीं देख सकते हैं। क्योंकि हिमालय के ऊपर से किसी भी विमान को उड़ान भरने की इज़ाजत नहीं है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 26 Nov 2022 1:58 AM GMT
Himalaya Unknown Fact
X

Himalaya Unknown Fact(photo-social media)

Himalaya Unknown Fact: हिमालय पर्वत हमारे देश में सबसे खूबसूरत माना जाता है, ये हमारे देश के लिए गर्व की बात भी हैं। इस पर्वत को देखने की इच्छा सभी की होती है, क्योंकि यहां का नजारा बहुत खूबसूरत होता है। हिमालय पर्वत अपनी ऊंची-ऊंची चोटियों के लिए जाना जाता है। अगर कोई व्यक्ति इसे देखने के लिए विमान से जाए तो आपको बता दें कि हिमालय पर्वत के ऊपर से कोई भी यात्री विमान इस पर से उड़ कर नहीं जा सकता है। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है, चलिए जानते हैं इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण।

हिमालय की पर्वत श्रेणिया पवित्र होने के साथ-साथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी है। फिर भी लोग इन्हे हवाई जहाज से नहीं देख सकते हैं। क्योंकि हिमालय के ऊपर से किसी भी विमान को उड़ान भरने की इज़ाजत नहीं है। अब ये बात सुनकर सब के दिमाग में यह सवाल जरूर आया होगा कि विमान तो इतना ऊपर रहता है तो भी वह हिमालय के ऊपर से क्यों नहीं गुजर सकता है। ऐसा करने के पीछे क्या कारण है।

ऑक्सीजन है इसकी वजह, मौसम में भी आजाती है खराबी, जाने इसका मुख्य कारण

हिमालय पर्वत समुन्द्र से काफी ज्यादा उचाई पर है। इसकी चोटियां 23 हज़ार फीट और उससे भी ज्यादा ऊंची हैं, हिमालया पर हवा बहुत बारीक होती है और ऑक्सीजन का स्तर भी कम होता है। यात्री विमान समुद्र तल से 30-35 हज़ार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं ऐसे में विमान का हिमालय के ऊपर से उड़ना खतरनाक साबित हो सकता है। विमान में इमरजेंसी के दौरान 20-25 मिनट की ऑक्सीज़न होती है। हिमालय पर्वत की ऊंचाई पर मौसम इतनी तेज़ी से बदलता है कि विमान को संभालना मुश्किल हो सकता है। एयर प्रेशर के लिहाज़ से भी ये यात्रियों को नुकसान पहुंचाता है, अगर इस दौरान कुछ भी समस्या हो तो एयर कंट्रोल से संपर्क भी कट जाता है। हिमालय के आस पास कोई एयरपोर्ट भी नहीं है तो प्लैन ऐसे में लैंड भी नहीं हो सकता है। इसलिए हिमालय पर्वत के ऊपर से कोई भी विमान नहीं गुजरता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story