×

Most Expensive Fish: ये हैं दुनिया की सबसे महंगी मछली, शिकार करने पर हो सकती है जेल

Most Expensive Fish: इस महंगी मछली का नाम अटलांटिक ब्लूफिन टूना है। विलुप्त की कगार पर पहुंच चुकी अटलांटिक ब्लूफिन टूना को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 22 Nov 2022 3:04 PM GMT
Bluefin Tuna Fish
X

Bluefin Tuna Fish(photo-social media)

Most Expensive Fish: दुनिया में ऐसे कई जानवर है जिनकी प्रजातिया खत्म होने वाली है। वह बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसी वजह से सरकार इन जानवरों के शिकार करने नहीं देती है यानि इनके शिकार पर रोक लगा रखा है। अगर इन्हे कोई खरीदना भी चाहे तो इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती इतनी की आप सोच भी नहीं सकते हैं। आपने बहुत से जानवरों के बारे में यह बाते तो सुनी होगी, लेकिन आज हम बात करेंगे एक महंगी मछली के बारे में जिसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है और उसका कोई शिकार भी नहीं कर सकता है।

करोड़ों में है मछली की कीमत, शिकारी भी डरते हैं शिकार करने से, क्या खास है इस मछली में जाने

इस महंगी मछली का नाम अटलांटिक ब्लूफिन टूना है। विलुप्त की कगार पर पहुंच चुकी अटलांटिक ब्लूफिन टूना को देखने के बाद हर कोई हैरान है। यह मछलिया खत्म होने वाली है इसलिए सरकार ने इनका शिकार करने पर बैन लगाया हुआ है। ब्रिटेन में सरकार ने अटलांटिक ब्लूफिन टूना के शिकार पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा इस मछली को पकड़े पर जेल की सजा हो सकती है और इसी के साथ-साथ शिकारी को जुर्माना भी भरना पड़ेगा। अगर किसी को इस खास मछली के बारे में पता ना हो तो उसे तुरंत समुन्द्र में छोड़ना पड़ता है।

इस मछली का आकार टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़ा होता है और इनकी तैरने की रफ्तार काफी ज्यादा तेज होती है। इस मछली की लंबाई 3 मीटर तक हो सकती है और वजन करीब 250 किलो होता है। यह मछलिया इंसानों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाती है। यह अपना पेट भरने के लिए दूसरी छोटी मछलियों को खाती है। अटलांटिक ब्लूफिन टूना मछली का खून गर्म होता है। इस खास मछली की कीमत 23 करोड़ है। इस मछली के संरक्षण के लिए हर साल 2 मई को वर्ल्ड टूना डे मनाया जाता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story