Bhagwant Mann: अब कैसी है CM भगवंत मान की हालत? मनीष सिसोदिया ने दी बड़ी जानकारी

फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है और कहा है कि फिलहाल उन्हें कुछ दिन के लिए निगरानी में रखा जाएगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 6 Sept 2025 2:04 PM IST
Bhagwant Mann Health Update
X

Bhagwant Mann Health Update (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

Bhagwant Mann Health Update: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है और कहा है कि फिलहाल उन्हें कुछ दिन के लिए निगरानी में रखा जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अचानक गिर गई थी पल्स रेट

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले दो दिनों से ठीक नहीं थी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स (Twitter) पर एक वीडियो साझा कर बताया कि मान को Electrolyte imbalance की दिक्कत हुई थी। इसी कारण से उनकी तबीयत 5 सितंबर की शाम अचानक बिगड़ गई और उनकी पल्स रेट गिरकर 44 तक पहुंच गई। इस स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिसोदिया ने दी बड़ी जानकारी

मनीष सिसोदिया ने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों की टीम मुख्यमंत्री की निरंतर देखभाल कर रही है और उनकी हालत में पहले से सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें 1 से 2 दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी है। सिसोदिया ने कहा, “मान अब पहले से बेहतर हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटेंगे।”

बाढ़ प्रभावित लोगों की चिंता

खास बात ये है कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद मुख्यमत्री मान ने बाढ़ राहत कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा की। सिसोदिया ने बताया कि मान ने विश्वास दिलाया है कि अगले 1–2 दिन में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास योजना की घोषणा की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि सीएम मान हर हाल में पंजाब की जनता की दिक्कतों को लेकर चिंतित रहते हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने भी दी जानकारी

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी सीएम मान को देखते के लिए अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। चीमा ने बताया कि मान को बीते 2–3 दिनों से स्वास्थ्य जुड़ी समस्या थी, लेकिन अब हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने मान को कम से कम 2–3 दिन और अस्पताल में निगरानी में रखने की सलाह दी है। चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार यही बात दोहरा रहे हैं कि “पंजाब के बीच रहो और लोगों की सहायता करो।”

जनता से जुड़ाव का बड़ा उदाहरण

भगवंत मान की तबीयत इस वक़्त जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है, लेकिन इस दौरान भी उनका जनता से जुड़ाव स्पष्ट रूप से दिखा है। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वे लगातार अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर रिपोर्ट ले रहे हैं। फिलहाल अब डॉक्टरों का कहना है कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story