×

REET Admit Card 2023: रीट परीक्षा के आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

REET Admit Card 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 17 फरवरी को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्तर -1 और स्तर -2) पदों के लिए REET 2022 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।

Jugul Kishor
Published on: 17 Feb 2023 7:26 AM GMT (Updated on: 17 Feb 2023 10:14 AM GMT)
REET Admit Card 2023
X
आज जारी होंगे रीट एडमिट कार्ड (फोटो: सोशल मीडिया)

REET Admit Card 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 17 फरवरी को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्तर -1 और स्तर -2) पदों के लिए REET 2022 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB REET 2022 परीक्षा 25 फरवरी, 26, 27, 28 और 1 मार्च, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दिन पेपर सुबह-सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसी भर्ती प्रक्रिया के तहत 21,000 प्राथमिक और 27,000 उच्च प्राथमिक पदों सहित कुल 48,000 पदों को भरा जायेगा।


RSMSSB REET एडमिट कार्ड 2023: जानिए कैसे डाउनलोड करें

- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद गेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

- जिसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

- इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

- यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

- परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या ताजा अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।

परीक्षार्थियों के लिए जारी की गयी गाइडलाइन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक परीक्षार्थियों को तय किये गये ड्रेस कोड में आना अनिवार्य है। इसके अलावा मास लगाना होगा। ड्रेस कोड के बगैर परीक्षा केंद्र में किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। पराक्षार्थी को कोट, टाई, मफलर, जाकेट, ब्लेजर, शॉल, आदि न पहनकर आने की सलाह दी गयी है। महिलाओं को कांच की पतली चूंडियों के अलावा किसी भी प्रकार के जेवरात तथा अन्य प्रकार चूड़ियां,कान की बाली, अंगूठी, ब्रसलेट आदि पहनकर आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरु होने से पहले करीब 1 घंटा पहले पहुंचना होगा, जिसके लिए निर्देश जारी किया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story