×

अनुष्का शर्मा कर रही हैं समुद्र के किनारे की गंदगी साफ, तस्वीर हुई वायरल

By
Published on: 29 Sep 2017 9:40 AM GMT
अनुष्का शर्मा कर रही हैं समुद्र के किनारे की गंदगी साफ, तस्वीर हुई वायरल
X

मुंबई: स्वच्छ भारत अभियान की एंबेसडर के रूप में नामित होने वाली अभिनेत्री व निर्माता अनुष्का शर्मा ने यहां समुद्र तट साफ कर इस अभियान को अपना समर्थन दिया।

अनुष्का ने शुक्रवार को कई तस्वीरें साझा की, जिनमें वह वर्सोवा बीच (समुद्र तट) की सफाई करते नजर आ रही हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "काम करने का एक औंस (एक तौल) टन भर के उपदेश से ज्यादा महत्व रखता है..गांधी जी। स्वच्छ भारत..स्वच्छता ही सेवा।"

इस महीने की शुरुआत में अनुष्का को मोदी ने उनकी सरकार की 'स्वच्छता ही सेवा' पहल के लिए आमंत्रित किया था। मोदी ने अभिनेत्री के अलावा मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल को भी इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया था।

अनुष्का अपने कपड़ों के ब्रांड को भी लेकर आ रही हैं, जो तीन अक्टूबर को लांच होगा।

आगे की स्लाइड में देखिए अनुष्का शर्मा की और भी तस्वीरें

anushka-sharma

Next Story