×

मनचले से परेशान भाजपा महिला कार्यकर्ता ने फेसबुक पर दी आत्महत्या की धमकी

By
Published on: 29 July 2017 6:20 AM GMT
मनचले से परेशान भाजपा महिला कार्यकर्ता ने फेसबुक पर दी आत्महत्या की धमकी
X

आगरा: जहां योगी सरकार लगातार महिला सुरक्षा के दावे करती है, प्रदेश में एंटी रोमियो अभियान चलाया जाता है, वहीं ताज नगरी आगरा में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मनचलों से परेशान एक भाजपा कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। पीड़ित महिला कार्यकर्ता का कहना है कि पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली भाजपा कार्यकर्ता एकता सिंह को उनका पड़ोसी युवक सोनू लगातार तंग कर रहा कर रहा था और आते-जाते फब्तियां कसता था। जिसको लेकर पीड़िता ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर कोई बड़ी कार्रवाई करने के बजाए शांति भंग में चालान कर दिया। इसके बाद छूटकर आए आरोपी युवक सोनू न पीड़िता के घर में घुसकर उस को चाकू से डराया और बदतमीजी की। वह पीड़िता की चेन भी लूट कर ले गया।

मजबूरी में लिया सोशल मीडिया का सहारा

जब पीड़िता ने इसके बारे में थाना पुलिस को अवगत कराया, तो थाना पुलिस की तरफ से कोई संतोषजनक कार्रवाई ना होने के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपने Facebook अकाउंट में आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। उनका कहना था कि मैंने भाजपा को बहुत कुछ दिया है और अगर मेरी यह हालत है तो अन्य महिलाओं की क्या हालत होगी? जिसके बाद लगातार लोगों ने उनकी पोस्ट पर मैसेज करना शुरू कर दिया।

आगे की स्लाइड में जानिए इस खबर से जुडी और भी बातें

महिला भाजपा कार्यकर्ता एकता सिंह ने आरोपी सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक आरोपी को दो दिन पहले पकड़कर पुलिस को सौंपा था। शांति भंग में चालान कर दिया गया। इससे क्रुद्ध आरोपी ने गुरुवार को घर में घुसकर दबोच लिया। अश्लील हरकतें करने लगा, विरोध करने पर मारपीट कर दी। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो गर्दन पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी। उनकी सोने की चेन लूटकर भाग गया। आरोपी लंबे समय से उनको परेशान कर रहा है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

ऐसे में जब योगी सरकार अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ता को न्याय दिलाने में तो साबित हो रही है, तो ऐसे में कैसे अन्य महिलाओं की सुरक्षा कर पाएगी? यह बड़ा सवाल खड़ा होता है।

Next Story