IND vs PAK Final: भारत-पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और जीत की संभावना

IND vs PAK Final: जानें 2025 एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन, दुबई की पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन। टीम इंडिया की जीत की संभावना और फाइनल मुकाबले का पूरा विश्लेषण।

Harsh Sharma
Published on: 28 Sept 2025 11:31 AM IST
IND vs PAK Final: भारत-पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और जीत की संभावना
X

IND vs PAK Final: 2025 एशिया कप का फाइनल अब बस कुछ ही घंटों दूर है। रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, मैच रात 8 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 7:30 बजे होगा। इस टूर्नामेंट में यह तीसरी बार है जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इससे पहले लीग स्टेज और सुपर-4 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी हार दी थी।

पहली बार फाइनल में आमने-सामने

एशिया कप का इतिहास करीब 41 साल पुराना है, लेकिन अब तक भारत और पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की 8 बार चैंपियन रह चुकी है, जबकि पाकिस्तान ने केवल 2 बार ही खिताब जीता है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांच अपने चरम पर होगा।

दुबई की पिच कैसी है

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच इस मौसम में धीमी रहती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिन गेंदबाजों का दबदबा बढ़ जाता है। ओस का असर इस मैच में कम रहेगा, लेकिन फिर भी यहां रन चेज़ करना आसान होता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।

मैच का अनुमान

विशेषज्ञों की नजर में इस फाइनल में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, हर विभाग में टीम इंडिया पाकिस्तान से आगे नजर आ रही है। इसलिए भारतीय टीम को खिताब जीतने की मजबूत संभावना बताई जा रही है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन:

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

इस बार का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा जबरदस्त मुकाबला होता है और यह मैच भी उसी तरह रोमांचक रहने वाला है। टीम इंडिया ने लीग और सुपर-4 में पाकिस्तान को हराया है, लेकिन फाइनल का दबाव अलग होता है। ऐसे में फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुबई की पिच और दोनों टीमों की फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला शानदार रहने वाला है। जो टीम टॉस जीतकर सही रणनीति अपनाएगी, उसे जीत की दिशा में फायदा मिलेगा। फाइनल मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का बड़ा रोमांच है।

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story