TRENDING TAGS :
IPL Latest Update: ट्रेविस हेड से भिड़े विराट कोहली, मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ
IPL Latest Update: आईपीएल 2026 में एसआरएच बनाम आरसीबी मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद देखने को मिला। मैच के बाद हाथ न मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
IPL Latest Update(Photo-Social Media)
IPL Latest Update: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हरा दिया। मुकाबले के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। मैच खत्म होने के बाद भी कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, लेकिन ट्रेविस हेड की ओर देखते तक नहीं। हालांकि, हेड ने विराट से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे निकल गए। सोशल media पर इस व्यवहार को लेकर कोहली की आलोचना भी हो रही है।
दरअसल, मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव साफ नजर आया। पहली पारी में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जो हेड को पसंद नहीं आया। इसके बाद आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान, जब वेंकटेश अय्यर लगातार चौके-छक्के लगा रहे थे, तब कोहली बार-बार हेड की ओर देखकर प्रतिक्रिया देते नजर आए। हेड ने भी इशारों में जवाब दिया। वायरल वीडियो में विराट कोहली ट्रेविस हेड को उनके सामने गेंदबाजी करने की चुनौती देते हुए भी दिखाई दिए।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रनों की तेज पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हेनरिक क्लासेन ने भी 24 गेंदों पर 51 रन की विस्फोटक पारी खेली।
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 56 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। क्रुणाल पांड्या 41 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।


