TRENDING TAGS :
Adam Gilchrist ने Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-अगले साल मत खेलना
Adam Gilchrist MS Dhoni Retirement: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Adam Gilchrist MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2025 में धोनी को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। जिसमें धोनी के संन्यास को लेकर भी खबर सामने आ रही है। धोनी के हाल ही में दिए गए बयान के बाद कयास लगाया जा रहा है कि धोनी शायद अगले साल नहीं खेल पाएंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसे सुनकर धोनी फैंस को अच्छा नहीं लगेगा और गुस्सा भी आएगा।
Adam Gilchrist ने दिया Dhoni को संन्यास लेने की राय
Adam Gilchrist ने Dhoni को संन्यास लेने की राय दिया है। एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि, "MS धोनी को खेल में किसी को कुछ साबित करने की अब बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। उन्होंने वह सब कुछ हासिल कर लिया है जो एकदम संभव है। वो जानते है़ कि क्या उन्हें करना है, लेकिन मैं जो कह रहा हूं, भविष्य के लिए - मुझे पता है कि ये मुझे महंगा भी पड़ेगा लेकिन शायद उसे अगले साल वहां रहने की जरूरत नहीं है। MS Dhoni मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुम एक चैंपियन हो, एक आइकन भी हो।"
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक इस सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 10 पारियों में धोनी ने 151 रन बनाए हैं। धोनी ने अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। हालांकि धोनी ने इस सीजन 9 छक्के लगाए हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, लेकिन इस साल चेन्नई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
आईपीएल में धोनी की क्रिकेट रिकॉर्ड की बात करें तो धोनी ने 274 मैच खेले हैं। धोनी ने 249 पारियों में 5394 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक लगाए हुए हैं, हालांकि आईपीएल में धोनी के नाम एक भी शतक नहीं है। धोनी के लिए ये आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है।