TRENDING TAGS :
हर मैच में फ्लॉप हो रहा ये खिलाड़ी, फिर भी कोच गंभीर बार-बार प्लेइंग 11 में दे रहे मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान टीम में ऐसा भी खिलाड़ी है, जो अभी तक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। इसके बावजूद भी कोच गौतम गंभीर लगातार इन्हे मौका दे रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जहां यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रहा है। इस टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद दूसरे में भारत को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टी20 में टीम इंडिया पटरी पर आई लेकिन चौथे मैच में ये मुकाबला गंवा दिया। अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में चौथा टी20 दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित होगा। हालांकि टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी है जो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, फिर भी गौतम गंभीर उन्हें लगातार प्लेइंग 11 में मौका दे रहे है।
फ्लॉप होने के बाद भी गंभीर इस खिलाड़ी को दे रहे मौका
हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर नमन धीर है। दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे पहले वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर को नजरअंदाज कर नमन को टीम में मौका दिया गया, फिर टी20 स्क्वाड में भी सुंदर को रणजी खेलने का आर्डर देते हुए नमन को शामिल कर लिया गया। लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब तक चार टी20 मैच में नमन धीर को तीन बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और इस दौरान उन्होंने मात्र 14 रन बनाए हैं, जिनका सर्वाधिक स्कोर 10 रन है।
पहले मैच में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। दूसरे मैच में एक ही गेंद खेला, जिसमें उन्होंने चौका लगाया। तीसरे और चौथे टी20 में नमन के पास खेलने के लिए अच्छा मौका था लेकिन वह अपने आप को साबित नहीं कर पाए।
पांचवें मैच में बदलाव कर सकती है टीम इंडिया
नमन धीर को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में इसलिए भी लाया गया, क्योंकि शेर ए पंजाब लीग में नमन ने अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अच्छा परफॉर्मेंस किया था। कई बार उन्हें मौका मिला कि वह एक मैच विनर बन सके लेकिन वह अपने आप को साबित नहीं कर पाए। नाहीं उनके बल्लेबाजी में वह गहराई नजर आ रही है, ना ही गेंदबाजी में वह दबाव बना पा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अंतिम मैच में नमन को बाहर कर कुलदीप यादव या फिर रवि बिश्नोई में से किसी एक खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि यह मैच निर्णायक होगा।
पहले दो मैच में कुलदीप खेले थे लेकिन फिर अतिरिक्त गेंदबाज लाने के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं रवि बिश्नोई ने अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है।


