TRENDING TAGS :
नीलामी से पहले टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, करोड़ों में खरीदने को आईपीएल की कई टीम तैयार
आईपीएल 2027 की नीलामी इस साल के अंत तक होने वाली है, जिससे पहले टीम इंडिया के एक युवा बल्लेबाज की किस्मत चमक चुकी है। नीलामी से पहले ही इस खिला
हर साल आईपीएल की शुरुआत होने से पहले कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिन पर काफी ऊंची बोली लगती है। आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां भारत के एक युवा बल्लेबाज की चर्चा खूब हो रही है। इस खिलाड़ी ने भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी की है जिनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को अपनी नजर में रखा है। यदि ये खिलाड़ी ऑक्शन में उतरते हैं तो ये तय है कि फ्रेंचाइजी के बीच इन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए कडी़ टक्कर देखने को मिल सकती है।
इस खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में मिल सकती है ऊंची बोली
हम यहां टीम इंडिया के जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं 21 वर्षीय उदय सहारन है, जिन्हें पिछले नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया था, लेकिन अब लगातार अपने बल्ले से बड़ा स्कोर बनाने के बाद उनके लिए स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। साल 2024 में टीम इंडिया के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप की कप्तानी करने वाले उदय सहारन एक ऐसे बल्लेबाज माने जाते हैं जो किसी भी परिस्थिति में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
इस बार आईपीएल 2027 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी सहारन को शामिल करने के बारे में विचार कर सकती है। दिल्ली कैपिटल्स एक भरोसेमंद भारतीय ओपनर की तलाश में है। वही मुंबई इंडियंस भी अपने भविष्य को देखते हुए युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज की तलाश कर सकती है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स युवा खिलाड़ियों को मौका देती है। वो भी सहारन को अपने साथ जोड़ने के लिए ऊंची बोली लगा सकती है।
घरेलू क्रिकेट में है शानदार प्रदर्शन
इस खिलाड़ी ने पंजाब इंटर स्टेट वनडे टूर्नामेंट में बठिंडा की ओर से खेलते हुए जो पांच पारियों में 150.25 की औसत से 601 रन बनाए, उसकी काफी चर्चा हुई। वो अपनी टीम बठिंडा को चैंपियन बनाने के लिए 394 लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक भी लगाया। यही वजह है कि आईपीएल में इस खिलाड़ी पर करोड़ों की बोली लग सकती है।
वैसे खिलाड़ी जो घरेलू क्रिकेट या कई लीग में कमाल दिखाते हैं, आईपीएल की टीम खास तौर पर उन खिलाडी़ पर अपनी नजर जरूर रखती है। हाल ही में सहारनपुर को शेर ए पंजाब टी20 लीग के लिए बठिंडा रॉयल्स में 4.20 लाख रुपए में खरीदा है। ऐसे में उम्मीद है कि आईपीएल में भी ये खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर सकते हैं।


