TRENDING TAGS :
बीसीसीआई ने नहीं निकाला, अजीत अगरकर ने खुद छोड़ा चीफ सिलेक्टर का पद
अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में अजीत आगरकर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसी चर्चा थी कि बीसीसीआई ने उनके कांट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है, लेकिन असल में सच्चाई क्या है अब पूरे मामले पर अजित अगरकर ने खुद बड़ा खुलासा किया है।
हाल ही में हुए बीसीसीआई की सालाना मीटिंग के बाद ये चर्चा चल रही थी कि अजीत अगरकर का टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के तौर पर कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। हालांकि अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को बीसीसीआई ने आगे नहीं बढ़ाने को लेकर खुलासा किया। आगरकर ने खुद पद छोड़ने का फैसला लिया है या फिर यह फैसला बीसीसीआई का है, इसे लेकर काफी चर्चा चल रही है जिस पर अजित अगरकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सब कुछ स्पष्ट किया है।
अजीत अगरकर ने खुद पद छोड़ने का लिया फैसला?
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया गया है कि अजीत आगरकर को पद छोड़ने को लेकर बीसीसीआई ने कुछ नहीं कहा है, बल्कि उन्होंने खुद बीसीसीआई के अधिकारियों को यह बताया है कि वह चीफ सिलेक्टर के रूप में आगे अपनी सेवा जारी नहीं रखना चाहते हैं। यही वजह है कि अजीत अगरकर का फैसला सुनने के बाद बीसीसीआई नए चीफ सिलेक्टर को चुनने की प्रक्रिया बहुत जल्द ही शुरू करने वाली है। 4 अक्टूबर को अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। ऐसे में बहुत जल्द भारत को नया चीफ सिलेक्टर मिल सकता है। बीते काफी समय से अजीत अगरकर चर्चा में चल रहे थे और अपने आप को लेकर चल रहे तमाम दावों पर उन्होंने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है।
नए चीफ सिलेक्टर के चुनने की प्रक्रिया होगी शुरू
बीते कुछ दिनों यह भी चर्चा थी कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अजीत आगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को एक्सटेंड कर सकती है। पर अब अचानक सब कुछ बदलता नजर आ रहा है। बीसीसीआई सेक्रेट्री देवजीत सैकिया ने यह बताया है कि बीसीसीआई बहुत जल्द अपनी सीनियर सिलेक्शन समिति का नया अध्यक्ष ढूंढने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
साथ ही साथ जूनियर चयन कमेटी में भी पांच पदों के लिए बीसीसीआई को चयन कर्ता की तलाश है जिसके लिए कई सारे आवेदन मिले हैं। अजीत अगरकर के बाद इस भूमिका को निभाने की रेस में पार्थिव पटेल सबसे आगे चल रहे हैं। पर बहुत जल्द बीसीसीआई इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि कर सकती है।


