TRENDING TAGS :
अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में सगाई की थी, जिनकी सगाई टूटने की खबरों के 26 दिन बाद वह फिर से आकृति अग्रवाल के साथ नजर आए। साथ ही उन्होंने अपने करीबियों पर बहुत बड़ा आरोप लगाया।
टीम इंडिया के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में पृथ्वी ने आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की थी, लेकिन दोनों ने फिर अचानक होने का फैसला लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। 17 सितंबर को आकृति ने अपने सोशल मीडिया पर सगाई टूटने का ऐलान किया लेकिन अब 26 दिन बाद दोनों फिर से साथ आ चुके हैं। हालांकि अपने सोशल मीडिया पर दोनों ने इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए परिवार वालों पर बड़ा आरोप लगाया है।
पृथ्वी और आकृति ने परिवार पर लगाया बडा़ आरोप
पृथ्वी और आकृति ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 'जब हमने अपनी सगाई तोड़ने का फैसला लिया, तब अपने करीबी लोगों की बात और उनकी राय को खुद पर हावी होने दिया। जो लोग ऐसा दिखाते थे कि वह हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर समझते हैं, इससे मेरी मंगेतर और हमारे रिश्ते को देखने का मेरा नजरिया प्रभावित हुआ।
मुझे लगता है कि मुझे भड़काया गया था और हमने आपस में खुलकर बात किए बिना ही यह फैसला लिया, जबकि हम दोनों एक ईमानदार बातचीत के हकदार थे। दोनों ने सगाई टूटने को लेकर अपनी यह गलती मानी है और कहा है कि मैं अपनी उस फैसले और उससे पहुंचे दुख की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। इसके बाद हमने आपस में खुलकर बात की, एक दूसरे को समझा और फिर से साथ आने का फैसला किया है। साथ मिलकर हम एक दूसरे के लिए काफी और हमें किसी तीसरे की जरूरत नहीं है। इस बार मैं चाहता हूं कि हमारा भविष्य हमारी अपनी समझ, भरोसे और प्यार से चले'।
सोशल मीडिया पर कर दिया था एक दूसरे को अनफॉलो
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जब पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई टूटने की बात सार्वजनिक की तो इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया। एक तरफ पृथ्वी ने अपने इंस्टाग्राम से सभी फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया था, लेकिन अब दोबारा से आकृति से पैचअप के बाद उन्होंने अपने हैंडल को रिस्टोर कर लिया है। पृथ्वी की सगाई की तस्वीर अब उनकी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।


