×

Asia Cup Hockey 2022: भारत के सामने दक्षिण कोरिया की मुश्किल चुनौती, जीते तो फाइनल ऐसे मिलेगा प्रवेश

Asia Cup Hockey 2022: मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम सुपर चार के आखिरी राउंड लीग मैच में दक्षिण कोरिया को हरा कर एशिया कप के पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

Prashant Dixit
Published on: 30 May 2022 4:06 PM GMT
Asia Cup Hockey 2022
X

Asia Cup Hockey 2022 (image social media)

Asia Cup Hockey 2022: मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम सुपर चार के आखिरी राउंड लीग मैच में दक्षिण कोरिया को हरा कर एशिया कप के पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने रविवार को मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में जीत की ओर कदम रख पर रजी रहीम ने हैट्रिक लगा कर भारत को 3-3 से ड्रॉ पर ही रोक दिया।

भारत ने शनिवार को मैच में जापान को 2-1 से हराया था। शीर्ष चार अंक तालिका में कोरिया प्लस दो के गोल अंतर के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत प्लस एक के गोल अंतर के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। दो मैच हारने के बाद जापान दौड़ से बाहर हो चुकी है। जबकि मलेशिया अगर जापान को न्यूनतम दो गोल से हरा देता है, तो उसके पास मौका है, जबकि भारत और दक्षिण कोरिया का मैच ड्रॉ रहे।

भारतीय टीम का इरादा कोरिया को हराकर मगर के फेर से बचने के होंगे। यह चुनौती उतनी आसान नहीं है, टॉप चार में कोरिया ने मलेशिया को 2 -2 से ड्रॉ पर रोका और जापान को 3 -1 से हराया है। भारत ने भी पहले दो पूल मैचों के बाद अपने खेल में काफी सुधार किया और मेजबान इंडोनेशिया को 15 गोल के भारी अंतर से हराने के असंभव लक्ष्य को हासिल करके टॉप चार में जगह बनाई। इसके बाद जापान को 2-1 से हराया।

मलेशिया के खिलाफ रविवार को भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करके 3 -2 से बढ़त बनाई, लेकिन रहीम ने आखिरी पलों में पेनल्टी कॉर्नर पर मलेशिया के लिए बराबरी का गोल कर दिया। भारतीय फॉरवर्ड में उत्तम सिंह, एस वी सुनील व पवन राजभर ने प्रभावी प्रदर्शन किया। सुनील ने पिछले मैच में भी राजभर के पास पर गोल दागा था।

भारतीयों टीम के खिलाडिय़ों ने कई मौके बनाये लेकिन स्ट्राइकर उन्हें गोल में बदल नहीं सके। टीम के मुख्य कोच सरदार सिंह इस में सुधार करना चाहेंगे। बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में रक्षापंक्ति से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, जिसने मलेशिया के खिलाफ कई पेनल्टी कॉर्नर गंवाए, टॉप चार के दूसरे मैच में जापान का सामना मलेशिया से होगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story