Asia Cup Hockey: एशिया कप में भारत की शानदार जीत, जापान को 2-1 से हरा लिया पिछली हार का बदला

Asia Cup Hockey India vs Japan: भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2022 के सुपर चार मुक़ाबले में जीत के साथ आगाज किया है। जिस मुकाबले में भारत ने जापान को 2-1 से मात दी है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 28 May 2022 7:35 PM IST (Updated on: 28 May 2022 8:02 PM IST)
Asia Cup Hockey India vs Japan
X

Asia Cup Hockey India vs Japan (image credit social media)

Asia Cup Hockey India vs Japan : भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2022 के सुपर चार मुक़ाबले में जीत के साथ आगाज किया है। शनिवार को एशिया कप में भारत और जापान की टीमें आमने सामने थी। दोनों टीम जब पिछले मैच में आमने सामने हुई थी तब जापान ने बाजी मारी थी। आज भारत ने जीत के साथ पिछले मैच का बदला ले लिया।

भारत ने जापान को 2-1 से मात दी है। भारत की ओर से मंजीत ने 8वें मिनट और पवन राजभर ने 35वें मिनट ने गोल दागे। वहीं जापान की ओर से इकलौता गोल तकुमा निवा ने मैच के 18वें मिनट में किया। नीचे दिया गया कि चारों क्वार्टर में क्या कुछ हुआ। मैच के चारों क्वार्टर का हाल कुछ इस प्रकार है।

चौथे क्वार्टर - आखिरी और चौथे क्वार्टर के शुरू होने से पहले भारत 2-1 से आगे था। इस क्वार्टर के अंतिम 5 मिनट में भारतीय टीम पूरी तरह डेफेन्सिंग हो गई थी। इस क्वार्टर में किसी टीम की तरफ से कोई गोल नहीं आया, और भारत ने मैच 2-1 से अपने नाम किया।

तीसरे क्वार्टर - भारतीय खिलाड़ियों ने इस क्वार्टर में शुरुआत से तेज खेल खेला। 40वें मिनट में उत्तम सिंह और पवन राजभर की शानदार पार्टनरशिप के कारण भारत ने एक बार फिर बढ़त बनाई। ये क्वार्टर भारत के नाम रहा, इसमें एक गोल आया और भारत ने 2-1 से बढ़त हासिल की।

दूसरे क्वार्टर - इस क्वार्टर में एकमात्र गोल जापान की तरफ से ही आया। 17वें मिनट में जापान को पेनल्टी कार्नर मिला। जापान के निवा ताकुमा ने कोई गलती नहीं की और इस पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया। इसके बाद इस क्वार्टर में कोई और गोल नहीं आया, और हाफ टाइम समाप्ति तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।

पहले क्वार्टर - भारत ने पहला क्वार्टर बढ़त के साथ खत्म किया। भारत का शॉट्स ऑन गोल 1 था जबकि जापान का 2, लेकिन जापान शॉट्स को गोल में तब्दील नहीं कर सका। भारत के लिए 8वें मिनट में पहला गोल मनदीप सिंह ने किया। इस क्वार्टर में किसी टीम के किसी खिलाड़ी को कोई कार्ड नहीं दिखाया गया।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story