×

Asian Champions Trophy 2023: भारत की बेटियों ने देश का बढ़ाया मान, जापान को फाइनल में 4-0 से हराकर जीता गोल्ड

India Women's Hockey Team Asian Champions Trophy 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बीते रविवार को एकतरफा फाइनल मैच में जापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता

Sachin Hari Legha
Published on: 6 Nov 2023 5:59 AM GMT
Asian Champions Trophy 2023
X

Asian Champions Trophy 2023 (photo. Social Media)

India Women's Hockey Team Asian Champions Trophy 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम (India Women's Hockey Team) ने बीते रविवार (05 नवंबर 2023) को एकतरफा फाइनल मैच में जापान की महिला हॉकी टीम को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने इतिहास में दूसरी बार यह खिताब अपने नाम कर रिकॉर्ड बनाया है। भारत के लिए इस मैच में संगीता (17वें मिनट), फिर नेहा (46वें मिनट), उस के बाद लालरेमसियामी (57वें मिनट) और फिर आखिर में वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने भी गोल दागे। संगीता तथा वंदना ने मैदानी गोल दागे थे, तो वहीं नेहा और लालरेमसियामी ने एक-एक पेनल्टी कॉर्नर के दौरान गोल किए थे।

रांची में रचा इतिहास

आपको बताते चलें कि रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में यह एतिहासिक फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस शानदार जीत के बाद हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर एलान भी किया कि प्रत्येक प्लेयर को तीन-तीन लाख रुपये तक इनाम के रूप में दिए जाने वाले हैं। इसके साथ ही तमाम सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी इस दौरान 1.5 लाख रुपये दिए जाने वाले हैं।

असल में भारतीय महिला हॉकी टीम (India Women's Hockey Team) ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग स्टेज तथा 2023 एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडल (यानि की कांस्य पदक) के प्लेऑफ मुकाबले में भी जापान की टीम को 2-1 के समान अंतर से शिकस्त दी थी। वहीं इस बार, हांगझोउ में आयोजित हुए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा करने वाली चीन ने दक्षिण कोरिया को इस गेम में 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मैच में भी चेन यी (तीसरे मिनट) तथा लूओ टियानटियान (47वें मिनट) ने चीन की ओर से गोल दागे। कोरिया के लिए मुकाबले का इकलौता गोल अन सुजिन ने टीम को मिले एक पेनल्टी कॉर्नर पर किया था। चीन ने इससे पहले भी इसी साल एशियाई खेलों के फाइनल में कोरिया की महिला हॉकी टीम को 2-0 से हराया था।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story