Asian Games 2026: 85 मेडल के साथ भारत चौथे स्थान पर, 21 गोल्ड से रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 पदक जीते। जानिए India Medal Tally, चौथे स्थान और पिछले एशियन गेम्स का रिकॉर्ड।

Alakha Singh
Published on: 4 Oct 2026 8:47 AM IST (Updated on: 4 Oct 2026 9:36 AM IST)
Asian Games 2026: 85 मेडल के साथ भारत चौथे स्थान पर, 21 गोल्ड से रचा इतिहास
X

नई दिल्ली: भारत ने Aichi-Nagoya Asian Games 2026 में 85 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय ओलंपिक संघ के अनुसार भी भारत चौथे स्थान पर रहा।

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच चौथे स्थान की जंग आखिरी दिन तक चली। दोनों देशों के खाते में 21-21 गोल्ड रहे, लेकिन भारत ने 27 सिल्वर के दम पर उज्बेकिस्तान के 25 सिल्वर को पीछे छोड़ दिया।

भारत के लिए आखिरी दिन पुरुष हॉकी टीम ने निर्णायक गोल्ड दिलाया। भारत ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता और 21वां स्वर्ण अपने नाम किया। यह जीत भारत को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का कोटा दिलाने में भी अहम रही।

इससे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता। तीरंदाजी में कुमकुम अनिल मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता, जबकि गोल्फ में प्रणवी उर्स ने भारत के लिए महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला एशियन गेम्स गोल्ड हासिल किया।

2026 में भारत का प्रदर्शन कितना खास?

85 पदकों के साथ यह भारत का एशियन गेम्स इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा पदक अभियान है। इससे ज्यादा पदक भारत ने केवल 2023 के हांगझोउ गेम्स में जीते थे। वहीं 21 गोल्ड भी भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्वर्ण पदक आंकड़ा है। चौथा स्थान 2023 के प्रदर्शन के बराबर है।

भारत के पदक एथलेटिक्स, शूटिंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, गोल्फ समेत कई खेलों से आए। एथलेटिक्स ने कुल पदकों में सबसे बड़ा योगदान दिया, जबकि तीरंदाजी, बॉक्सिंग और शूटिंग ने गोल्ड मेडल में अहम भूमिका निभाई।

भारत का अंतिम पदक आंकड़ा: 🥇 21 | 🥈 27 | 🥉 37 | कुल 85 — चौथा स्थान।

सभी विजेताओं की पूरी सूची (Asian Games 2026 India Medal Tally):

तीरंदाजी

चिकिता तनिपरही और साहिल जाधव — मिश्रित कंपाउंड टीम — स्वर्ण

चिकिता तनिपरही, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम — महिला कंपाउंड टीम — स्वर्ण

साहिल जाधव, कुशल दलाल और थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम — पुरुष कंपाउंड टीम — स्वर्ण

गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु — पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत — कांस्य

अंकिता भकत, कीर्ति, कुमकुम अनिल मोहोड — महिला टीम रिकर्व — स्वर्ण

कुमकुम अनिल मोहोड, धीरज बोम्मादेवरा — मिश्रित टीम रिकर्व — रजत

धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे — पुरुष रिकर्व टीम — रजत

कुमकुम अनिल मोहोड — महिला व्यक्तिगत रिकर्व — स्वर्ण

नीरज चौहान — पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व — कांस्य

कबड्डी

भारतीय महिला टीम — स्वर्ण

भारतीय पुरुष टीम — स्वर्ण

निशानेबाजी

एलावेनिल वलारिवन — महिला 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत) — रजत

एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदारसा विनोद — महिला 10 मीटर एयर राइफल (टीम) — रजत

हिमांशु धिल्लों — पुरुष 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत) — रजत

रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु धिल्लों, पार्थ माने — पुरुष 10 मीटर एयर राइफल (टीम) — रजत

रुद्रांक्ष पाटिल — पुरुष 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत) — कांस्य

राइजा धिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल — महिला स्कीट टीम — कांस्य

अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान — पुरुष स्कीट टीम — कांस्य

अनंतजीत सिंह नरूका, परिनाज धालीवाल — मिश्रित स्कीट टीम — कांस्य

कमलजीत, सुरुचि सिंह — 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम — स्वर्ण

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार — पुरुष 50 मीटर राइफल 3P टीम — रजत

आशी चौकसे, विदारसा कोचलुमकल विनोद और तिलोत्तमा सेन — महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम — रजत

ईशा सिंह — महिला 25 मीटर एयर पिस्टल — रजत

नीरू धांडा, मनीषा कीर, आशीमा अहलावत — महिला ट्रैप टीम — रजत

नीरू धांडा — महिला ट्रैप व्यक्तिगत — स्वर्ण

नीरू धांडा और कायनान चेन्नई — मिश्रित ट्रैप टीम — स्वर्ण

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स

सुचिका तारियाल — महिला पारंपरिक MMA (60 किग्रा) — कांस्य

क्रिकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम — स्वर्ण

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम — स्वर्ण

हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम — स्वर्ण

भारतीय पुरुष हॉकी टीम — स्वर्ण

कुराश

पिंकी बलहारा — महिला 78 किग्रा — कांस्य

भारोत्तोलन

मीराबाई चानू — महिला भारोत्तोलन (49 किग्रा) — रजत

सॉफ्ट टेनिस

जय मीना — पुरुष एकल — कांस्य

बैडमिंटन

लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, तरुण मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अमसाकरुणन, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला — पुरुष बैडमिंटन टीम — कांस्य

वुशु

रोशिबिना देवी — महिला 60 किग्रा सांडा — रजत

रोइंग

सतनाम सिंह, सलमान खान — पुरुष डबल स्कल्स — कांस्य

एथलेटिक्स

सीमा कुमारी — महिला 10,000 मीटर — कांस्य

विशाल टीके, एमआर पूवम्मा, मनु टीएस और विथ्या रामराज — मिश्रित 4x400 मीटर रिले — रजत

मनप्रीत कौर — महिला शॉट पुट — कांस्य

गुलवीर सिंह — पुरुष 10,000 मीटर — रजत

बारानिका एलंगोवन — महिला पोल वॉल्ट — कांस्य

सावन बरवाल — पुरुष मैराथन — रजत

तजिंदरपाल सिंह तूर — पुरुष शॉट पुट — रजत

प्राची — महिला 400 मीटर — कांस्य

हरिता — महिला 200 मीटर — कांस्य

एंसी सोजन — महिला लंबी कूद — रजत

तेजस्विन शंकर — पुरुष डेकाथलॉन — कांस्य

पारुल चौधरी — महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज — कांस्य

सर्वेश कुशारे — पुरुष हाई जंप — रजत

गुलवीर सिंह — पुरुष 1500 मीटर — रजत

विथ्या रामराज — महिला 400 मीटर बाधा दौड़ — कांस्य

पारुल चौधरी — महिला 5000 मीटर — कांस्य

श्रीशंकर मुरली — पुरुष लंबी कूद — रजत

रोहित यादव — भाला फेंक — कांस्य

यशवीर सिंह — भाला फेंक — रजत

गुलवीर सिंह — पुरुष 5000 मीटर — कांस्य

गुलवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजुर, हरिता भद्रा — 4x100 मीटर मिश्रित टीम रिले — कांस्य

पूजा सिंह — महिला हाई जंप — कांस्य

किरण, पूवम्मा मचेट्टीरा, प्राची और विथ्या रामराज — महिला 4x400 मीटर टीम रिले — स्वर्ण

थेन्नारासु विशाल, जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, थेक्किनालिल मनु — पुरुष 4x400 मीटर टीम रिले — कांस्य

टेबल टेनिस

मनुष शाह, दिया चिताले — मिश्रित युगल — कांस्य

स्क्वैश

जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार — मिश्रित युगल — कांस्य

अनाहत सिंह — महिला एकल — रजत

अभय सिंह — पुरुष एकल — रजत

जोशना चिनप्पा, अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना — महिला टीम — कांस्य

अभय सिंह, वीर चोत्रानी, वेलावन सेंथिलकुमार — पुरुष टीम — कांस्य

बॉक्सिंग

नरेंद्र बरवाल — पुरुष हेवीवेट (+90 किग्रा) — कांस्य

प्रिया घंघास — महिला 60 किग्रा — कांस्य

कपिल पोखरिया — पुरुष 90 किग्रा — कांस्य

लवलीना बोरगोहेन — महिला 75 किग्रा — स्वर्ण

परवीन हुड्डा — महिला 65 किग्रा — स्वर्ण

अंकुश पंघाल — पुरुष 80 किग्रा — स्वर्ण

कुश्ती

सुनील कुमार — ग्रीको-रोमन 87 किग्रा — कांस्य

नितेश सिवाच — ग्रीको-रोमन 97 किग्रा — रजत

सुजीत — पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा — स्वर्ण

अमन — पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा — स्वर्ण

दीपक पूनिया — पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किग्रा — कांस्य

अंतिम पंघाल — महिला कुश्ती 53 किग्रा — रजत

नौकायन

प्रिंस नोबल कुरिसिंकल, मनु फ्रांसिस — पुरुष स्किफ — रजत

शीतल वर्मा, हर्षिता तोमर — महिला स्किफ — कांस्य

नेत्रा कुमानन — महिला डिंगी — कांस्य

सेपकटकरॉ

मालेमंगनबा सिंह सोरोखैबम, राम कुमार शर्मा, बॉबी कुमार और आकाश युमनाम — पुरुष क्वाड्रेंट — कांस्य

गोल्फ

प्रणवी उर्स — महिला व्यक्तिगत — स्वर्ण

महिला टीम — रजत

2026 एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन बनाम पिछले प्रदर्शन

भारत के 85 पदकों का आंकड़ा एशियन गेम्स में देश का दूसरा सबसे सफल अभियान है। भारत ने इससे अधिक पदक केवल 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 106 जीते थे।

2026 में भारत के 21 स्वर्ण पदक भी किसी एक एशियन गेम्स में देश का दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण पदक आंकड़ा है। वहीं चौथे स्थान पर रहना 2023 के प्रदर्शन के बराबर है और 1962 के बाद संयुक्त रूप से भारत की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

2026, आइची-नागोया — 85 पदक: 21 स्वर्ण, 27 रजत, 37 कांस्य — चौथा स्थान

2023, हांगझोउ — 106 पदक: 28 स्वर्ण, 38 रजत, 40 कांस्य — चौथा स्थान

2018, जकार्ता-पालेमबांग — 70 पदक: 16 स्वर्ण, 23 रजत, 31 कांस्य — आठवां स्थान

2014, इंचियोन — 57 पदक: 11 स्वर्ण, 10 रजत, 36 कांस्य — आठवां स्थान

2010, ग्वांगझोउ — 65 पदक: 14 स्वर्ण, 17 रजत, 34 कांस्य — छठा स्थान

2006, दोहा — 53 पदक: 10 स्वर्ण, 17 रजत, 26 कांस्य — आठवां स्थान

1962, नई दिल्ली — 57 पदक: 13 स्वर्ण, 19 रजत, 25 कांस्य — पांचवां स्थान

1951, नई दिल्ली — 51 पदक: 15 स्वर्ण, 16 रजत, 20 कांस्य — दूसरा स्थान

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story