Asian Games 2026: भारत के नाम एक और गोल्ड! रिंग में बरसीं परवीन हुड्डा, चीन को पटक बनीं गोल्ड चैंपियन

परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

Sachin Singh
Published on: 2 Oct 2026 3:06 PM IST (Updated on: 2 Oct 2026 3:10 PM IST)
Asian Games 2026: भारत के नाम एक और गोल्ड! रिंग में बरसीं परवीन हुड्डा, चीन को पटक बनीं गोल्ड चैंपियन
X

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए गोल्ड मेडल की बारिश जारी है। लवलीना बोरगोहेन के बाद अब भारत की परवीन हुड्डा ने भी बॉक्सिंग में सोना अपने नाम कर लिया है। महिलाओं के 65 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल में परवीन का मुकाबला चीनी ताइपे की चेन से हुआ। दोनों मुक्केबाजों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला और मुकाबला आखिरी राउंड तक खिंचा।

मुकाबला इतना कांटे का था कि विजेता का फैसला आखिरी तक साफ नहीं हुआ। चेन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और कई शानदार हुक पंच लगाए। परवीन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने भी तुरंत जवाब दिया। परवीन ने अपने बेहतरीन 1-2 पंचों का इस्तेमाल करते हुए मुकाबले में वापसी की और लगातार अपनी स्थिति मजबूत करती गईं।

स्प्लिट डिसीजन से परवीन गोल्ड चैंपियन

फाइनल मुकाबला आखिरी राउंड तक चला और इसके बाद फैसला स्प्लिट डिसीजन से हुआ। जजों ने 3-2 के स्कोर से परवीन हुड्डा के पक्ष में फैसला सुनाया और इसके साथ ही भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया।

परवीन हुड्डा के लिए यह जीत सिर्फ एक गोल्ड मेडल तक नहीं है, बल्कि इसे उनके लिए वापसी की एक खास कहानी के तौर पर भी देखा जा रहा है। पिछले एशियन गेम्स में वह डोपिंग से जुड़े whereabouts failure के कारण ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गई थीं। ऐसे में इस बार फाइनल में उतरकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और चेन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

भारत के नाम गोल्ड ही गोल्ड

इससे पहले दिन में भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भी महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता। उन्होंने चीन की बाओ जियाई को हराया। मुकाबले में बाओ ने आक्रामक अंदाज अपनाया, लेकिन लवलीना ने उसका शानदार तरीके से जवाब दिया और सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की। गोल्ड जीतने के बाद लवलीना ने कहा कि यह उनके लिए काफी मुश्किल साल रहा और एक समय उन्होंने बॉक्सिंग छोड़ने का भी मन बनाया था। लेकिन उन्होंने खेल जारी रखा और एशियन गेम्स में अपने पिछले मेडल का रंग बदलना उनके लिए बेहद जरूरी था।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story