×

Badminton Tokyo Paralympics: डीएम सुहास यतिराज ने रचा नया इतिहास, बैडमिंटन में रजत पदक किया अपने नाम

Badminton Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 स्पर्धा में नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज ने रजत पदक जीता है।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 5 Sep 2021 2:32 AM GMT (Updated on: 5 Sep 2021 4:13 AM GMT)
Suhas L Yathiraj
X

सुहास यथिराज (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Badminton Tokyo Paralympics: पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीट और नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज ने शानदार प्रदर्शन किया है। बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 में सुहास ने रजत पदक जीता है। हालांकि वे फाइनल में फ्रांस के लुकास मजूर से हार गए, लेकिन इस हार के बाद भी उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है।

बैंटमिंटन के पुरुष एकल SL4 फाइनल में सुहास ने विश्व के नंबर 1 बैडमिंटन पैरा एथलीट लुकास मजूर से 1-2 से हारकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। हालांकि उन्होंने गोल्ड जीतने के लिए लुकास को कड़ी टक्कर दी। इस मुकाबले में लुकास मजूर सुहास से 2-1 से जीतकर गोल्ड अपने नाम किया है। वहीं सुहास भारत को 18वां पदक दिलाने में सफल रहे।

सुहास की जीत पर खुश हुआ उनका परिवार

सुहास यतिराज की जीत पर उनकी पत्नी (Suhas LY IAS wife) रितु सुहास का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने पति के जीत पर कहा है, "हमारे लिए वो जीत चुके हैं उन्होंने बहुत अच्छा खेला और देश का नाम रोशन किया है। हमें उन पर गर्व है। ये पूरे देशवासियों के लिए हर्ष का विषय है"।

पैरालंपिक में सुहास एल.यथिराज के रजत पदक जीतने पर उनकी मां जयाश्री ने कहा है, "मुझे अपने बेटे पर गर्व है, उन्होंने महान सफलता पाई है। मैंने उनके मैच का आनंद लिया। वह बचपन से खेल में सक्रिय थे और पढ़ाई में भी शानदार थे। भारत को उनपर गर्व है"।

सेवा और खेल का अद्भुत संगम- पीएम मोदी

डीएम सुहास यतिराज के इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बधाई दिया है। उन्होंने सुहास को बधाई देते हुए कहा है, "सेवा और खेल का अद्भुत संगम। गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास यतिराज ने अपने असाधारण खेल प्रदर्शन की बदौलत हमारे पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

रजत पदक जीतने वाले सुहास यतिराज को बधाई- राष्ट्रपति

पैरालिंपिक में विश्व 1 को कड़ी टक्कर देने और बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाले सुहास यतिराज को बधाई। एक सिविल सेवक के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खेलों को आगे बढ़ाने में आपका समर्पण असाधारण है। उपलब्धियों से भरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

सीएम योगी ने डीएम सुहास को दी जीत की बधाई

वही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुहास को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा है, ""आज टोक्यो पैरालंपिक में गौतमबुद्ध के डीएम सुहास एल. वाई. ने बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारतवर्ष की खेल प्रतिभा को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित किया है। समूचे देश को हर्षाने वाली यह अविस्मरणीय उपलब्धि अनेकानेक खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। आपको अनन्त शुभकामनाएं। जय हिंद।"

सुहास एल यतिराज कौन हैं (Suhas Yathiraj Kaun Hai)?

सुहास एल यतिराज एक भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्तमान में यूपी के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के डीएम भी हैं, सुहास एल वाई यूपी कैडर के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। साल 2006 की यूपीएससी परीक्षा में सुहास ने एआईआर 382 रैंक (Suhas LY IAS Rank) हासिल किया था और साल 2007 में भारत के पहले विशेष रूप से दिव्यांग आईएएस अधिकारी बने। आईएएस अधिकारी बनने के बाद उन्होंने आगरा में अपने करियर की शुरुआत की। सुहास अपने खेल पुरुष एकल में विश्व के दूसरे सबसे बेहतरीन पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। सुहास का पूरा नाम 'सुहास लालिनाकेरे यतिराज' है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story