रेप केस में फंसे टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मिली जमानत, रणजी टीम में हुए शामिल

रणजी सीजन की शुरुआत से पहले एक खिलाड़ी जो की बलात्कार के मामले में जेल में बंद थे, उन्हें अब जमानत मिल गई जो अपनी टीम बंगाल के साथ जुड़ चुके हैं। अब ये बहुत जल्द खेल के मैदान पर वापसी करेंगे।

kalpkalal
Published on: 8 Oct 2026 12:38 AM IST
रेप केस में फंसे टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मिली जमानत, रणजी टीम में हुए शामिल
X

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल आने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए बंगाल की टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जहां 11 अक्टूबर को यह टीम दिल्ली के खिलाफ अपना मैच खेलेगी। अभिषेक पोरेल की टीम में जुड़ने की इसलिए भी चर्चा तेज है क्योंकि यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। अभिषेक के लिए हाल के कुछ महीने बिल्कुल भी आसान नहीं रहे हैं, लेकिन उनका लक्ष्य होगा कि वो क्रिकेट के मैदान पर वापसी से एक नई शुरुआत करें।

इन खिलाड़ियों की हुई रणजी टीम में वापसी

रणजी के सीजन में बंगाल की टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाशदीप शामिल है। इन खिलाड़ियों की न्यूजीलैंड दौरे से पहले यहां अग्नि परीक्षा होगी। बंगाल की टीम एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर दिल्ली का सामना करेगी। दरअसल पहले ये मैच कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन में होना है लेकिन 10 अक्टूबर को शुरू होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर वेन्यू में बदलाव किया गया है।

इस मामले में फंसे अभिषेक पोरेल

दरअसल कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने ये आरोप लगाया था कि वह अभिषेक पोरेल के साथ 2023 से रिलेशनशिप में थी और उन्होंने शादी करने का प्लान बनाया था। फिर लगभग डेढ़ साल पहले उनके बीच मतभेद हो गए थे। इस पूरे मामले के बाद 11 अगस्त को रेप और अन्य यौन अपराधों के आरोप से जुड़े एक मामले में पोरेल को गिरफ्तार किया गया। जेल में 38 दिन बीताने के बाद इस महीने की शुरुआत में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है, जहां वह रणजी में अपनी टीम बंगाल के लिए वापसी करते नजर आएंगे, जिनकी कप्तानी अभिमन्यु इश्वरण के हाथ में है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story