टीम इंडिया को पीछे छोड़ WTC फाइनल खेलने का सपना देख रही बांग्लादेश, कोच के बयान से मची खलबली

साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का हिस्सा होने के लिए कई टीमों के बीच कड़ा कंपटीशन चल रहा है। इसी दौरान बांग्लादेश के कोच ने WTC फाइनल में खेलने को लेकर एक बडा़ बयान दिया है, जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है।

kalpkalal
Published on: 25 Sept 2026 1:44 PM IST
टीम इंडिया को पीछे छोड़ WTC फाइनल खेलने का सपना देख रही बांग्लादेश, कोच के बयान से मची खलबली
X

टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उससे एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने से टीम दूर होती नजर आ रही है। हालांकि अभी भी भारत के पास कई मौके है जिससे वह इसकी दावेदार बन सकती है। इसी बीच बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच मुश्ताक अहमद ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बांग्लादेश के खेलने की बात कही है जो फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में भारत से ऊपर है। उनके इस बयान ने एक नई चर्चा पैदा करती है।

बांग्लादेश के WTC फाइनल खेलने पर बोले कोच मुश्तक अहमद

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के कोच मुश्ताक अहमद ने ये कहा है कि 'अभी हमारी टीम काफी अच्छी स्थिति में है। हम अच्छा क्रिकेट खेलकर और भरोसा बनाकर आगे बढ़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच तभी जीते जाते हैं जब आपको हारने की चिंता ना हो। हमें सोच बदलनी होगी। इसका क्रेडिट सभी खिलाड़ियों, सिलेक्टर्स और स्टेकहोल्डर को भी जाता है, क्योंकि वह एक ही पेज पर है और मानते हैं कि हम किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं'।

आपको बता दें कि अगस्त में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो दो मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी, उसमें पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीता। वही दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर सीरीज बराबरी पर खत्म की।

WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे है बांग्लादेश

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश की स्थिति की बात करें तो टीम ने मौजूदा चक्र में 6 टेस्ट मैच खेलते हुए तीन में जीत हासिल की है। वही दो मुकाबले में हार और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है। इसी के साथ टीम चौथे पायदान पर है। अभी इस टीम को 6 और मैच खेलने हैं जो फाइनल में पहुंचने के लिहाजे से काफी अहम है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 96 पॉइंट प्रतिशत के साथ सबसे पहले नंबर पर है जिसने 10 में से 8 मैच जीते हैं और दो मुकाबले में उन्हें हार मिली है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story