TRENDING TAGS :
4 साल बाद भुवनेश्वर की टीम में वापसी पर बैटिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी, शमी के कमबैक पर भी दिया अपडेट
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को जो टी20 सीरीज खेलनी है, उसके लिए भुवनेश्वर कुमार को 4 साल बाद टीम में वापस लाया गया है। अब टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने भुवी की वापसी का कारण बताया है। साथ ही उन्होंने मोहम्मद शमी की टीम में वापसी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है।
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर निकलना है, जहां टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। स्क्वाड में टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 4 साल बाद मौका मिला है। जैसे ही चीफ सेलेक्टर के रूप में अजीत आगरकर का कार्यकाल खत्म हुआ, भुवी ने टीम में वापसी की। वहीं अब शमी के कमबैक को लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने जवाब दिया है।
इस कारण भुवी को मिला टीम में मौका
4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में कमबैक को लेकर सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'मैं जानता हूं कि युवा तेज गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं और हर परिस्थिति में खुद को साबित कर रहे हैं, लेकिन एक पॉइंट ऐसा भी है कि आपको अनुभव की जरूरत होती है। मैं अपना विचार साझा करते हुए बता सकता हूं कि इंग्लैंड में हमें बुमराह के नहीं होने पर कहीं ना कहीं एक सीनियर तेज गेंदबाज की कमी नजर आई, इसलिए आप अनुभव को नहीं काट सकते हैं।
यह एक कारण हो सकता है भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करने का, दूसरा भी है कि भुवनेश्वर ने आईपीएल में कमाल का खेल दिखाया है और उनकी स्विंग गेंदबाजी न्यूजीलैंड की कंडीशन के अनुकूल है जिनका अनुभव हमारे काम आ सकता है।
पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहती मैनेजमेंट
भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी के पीछे का सबसे बड़ा कारण ये भी है कि कई बड़े मौके पर भारत को बिना किसी सीनियर तेज गेंदबाज के मैच या सीरीज गंवानी पड़ी। आयरलैंड और इंग्लैंड में भी यही हुआ था, जहां सीनियर गेंदबाज के नाम पर केवल अर्शदीप सिंह थे। भविष्य में टीम इंडिया इस गलती को नहीं दोहराना चाहती है, जिस कारण मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लिया. भुवनेश्वर कुमार ने साल 2022 में न्यूजीलैंड दौरे पर ही अपना आखिरी मैच खेला था। उसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।
शमी के कमबैक पर बोले सितांशु कोटक
36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद अब मोहम्मद शमी के कमबैक को लेकर भी चर्चा चल रही है। इस बारे में सितांशु कोटक ने कहा कि 'मैं कोई सेलेक्टर नहीं हूं। इसलिए यह बताना मुश्किल होगा कि वो सेलेक्ट होगें या नहीं, लेकिन शमी भी बढ़िया कर रहे हैं और अगर सेलेक्टर्स को ऐसा महसूस होता है कि शमी के लिए दरवाजे खुल जाएंगे, क्योंकि टीम को अगर किसी खिलाड़ी की जरूरत होगी तो उसको भी सेलेक्ट किया जा सकता है। दरअसल 2025 में टीम इंडिया के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के बाद से ही शमी टीम से बाहर चल रहे हैं।


