प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, रमेश पवार की भी हुई एंट्री

बीसीसीआई ने अजीत अगरकर के बाद पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है। साथ ही साथ पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार को भी कमेटी में जगह मिली है।

kalpkalal
Published on: 19 Oct 2026 6:41 PM IST
प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, रमेश पवार की भी हुई एंट्री
X

बतौर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर के रूप में यह जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन अब आधिकारिक रूप से बीसीसीआई ने चयन समिति की कमान पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा के हाथों में सौंप दी है। साथ ही साथ टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रमेश पवार को भी नए सदस्य के तौर पर पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है।

प्रज्ञान ओझा बने सेलेक्शन कमेटी के नए चीफ

चीफ सेलेक्टर की कमान संभालने वाले प्रज्ञान ओझा का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट में 113 विकेट, 18 वनडे में 21 और 6 टी20 मैच में 10 विकेट दर्ज किए हैं। ओझा के पास भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का शानदार अनुभव है जो भारतीय टीम के काफी काम आएगा।

प्रज्ञान ओझा के साथ-साथ नए सेलेक्शन कमेटी में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल है। यह नई सेलेक्शन कमिटी का काम टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनना और हर मैच के हिसाब से सही टीम कांबिनेशन तैयार करना है।

रमेश पवार को भी कमेटी में मिली जगह

पुरुष चयन समिति में नए सदस्य के तौर पर जुड़ने वाले रमेश पवार के पास कोचिंग का काफी लंबा और अच्छा अनुभव है। उन्होंने महिला टीम को एशिया कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जिताया है। अब यह देखना होगा कि उनका अनुभव भारतीय पुरुष टीम के लिए कितना काम आता है। रमेश पवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं, जहां क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी सक्रियता दर्ज की है। रमेश भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच के साथ-साथ मुंबई और गुजरात की टीमों के हेड कोच भी रह चुके हैं।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story