TRENDING TAGS :
रणजी में 400 रन बनाकर इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 10वें खिलाड
रणजी ट्रॉफी के एक मैच में मिजोरम की ओर से खेलते हुए एक खिलाड़ी ने नाबाद 400 रन बनाकर इतिहास रचा है। ऐसा करने वाले ये भारत के दूसरे और दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन चुके हैं।
रणजी ट्रॉफी में इस वक्त एक खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया है, जिनका नाम हमेशा के लिए इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो चुका है। हम यहां चिन्मय सुतार की बात कर रहे हैं, जिन्होंने रणजी में 400 रनों की नाबाद पारी खेल कर बड़ा कारनामा कर दिया है। हाल ही में डेब्यू करने वाले चिन्मय ने बहुत कम ही समय में अपनी बल्लेबाजी से गहरी छाप छोड़ी है।
चिन्मय सुतार ने रणजी में बना दिए 400 रन
रणजी ट्रॉफी में जब मिजोरम और नागालैंड के बीच मुकाबला हुआ तो मिजोरम की ओर से खेलते हुए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए चिन्मय सुतार ने नाबाद 400 रन बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया। उनकी यह 400 रनों वाली नाबाद पारी ऐसे समय पर आई जब दूसरा कोई बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया।
टीम के लिए अगर किसी ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया तो वह जुहू एंडरसन रहे, जिन्होंने 151 गेंद पर 69 रन बनाएं। चिन्मय ने अपनी इस पारी के दौरान 46 चौके और 7 छक्के लगाए जिनके इस ऐतिहासिक पारी के दम पर मिजोरम की टीम ने 9 विकेट खोकर 581 रन पर अपनी पारी की घोषणा कर दी।
घरेलू क्रिकेट में चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास
घरेलू क्रिकेट में 400 रन बनाकर चिन्मय सुतार ने अपने नाम एक बहुत बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। उनसे पहले महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए 1948 में बीवी निंबालकर ने ये कारनामा किया था, जिन्होंने 443 रन की नाबाद खेली थी। 78 साल बाद फिर किसी भारतीय खिलाड़ी ने 400 का आंकड़ा छूने में सफलता हासिल की है। क्रिकेट के इतिहास में 400 रन बनाने वाले चिन्मय भारत के दूसरे और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। चिन्मय सुतार का ये केवल दूसरा ही फर्स्ट क्लास मैच है। इससे पहले मणिपुर के खिलाफ पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में 99 रन बनाकर शतक से चूक गए।


