×

बंगलुरु टेस्ट: पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों की बढ़त, अभी 4 विकेट गिरने बाकी

चायकाल तक तक आस्ट्रेलिया ने भारत के 189 रन के जवाब में 163 रन बना लिये थे, जबकि उसके पांच विकेट गिरने बाकी थे। भारत की तरफ से जडेजा ने 3 विकेट चटकाये।

zafar
Published on: 5 March 2017 9:27 AM GMT
बंगलुरु टेस्ट: पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों की बढ़त, अभी 4 विकेट गिरने बाकी
X

बंगलुरु टेस्ट: पहली पारी में 48 रनों की बढ़त पर ऑस्ट्रेलिया, 4 विकेट गिरने बाकी

बंगलुरु: भारत के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। रविवार को दूसरे दिन का केल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ने भारत के 189 रन के जवाब में 237 रन बना कर 48 रनों की लीड ले ली थी, जबकि उसके 4 विकेट गिरने बाकी हैं। भारत की तरफ से जडेजा ने 3 विकेट चटकाये।

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी

सुबह ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 40 रन बिना किसी नुकासान के आगे शुरू की। वार्नर ने अपने पिछले दिन के स्कोर में महज 10 रन और जोड़े थे, जब अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 52 रन था।

इसके बाद वार्नर की जगह आये स्मिथ को जडेजा ने साहा के हाथों लपकवा दिया। स्मिथ महज 8 रन ही बना सके। स्मिथ का विकेट गिरा तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82 रन था।

तीसरा विकेट 134 के कुल स्कोर पर रेनशॉ का गिरा। उन्हें भी जडेजा ने आउट किया। इस बार साहा ने स्टम्पिंग की थी। रेनशॉ ने अपनी टीम को 60 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चौथा विकेट हैंड्सकॉम्ब के रूप में 160 रन के स्कोर पर गिरा। हैंड्सकॉम्ब को जडेजा ने अश्विन के हाथों कैच कराया। चाय से पहले आखिरी विकेट एमआर मार्श का गिरा ।मार्श को इशांत शर्मा ने शून्य रन पर एलबी डब्ल्यू कर दिया। मार्श पांचवें विकेट के रूप में पैवेलियन लौटे।

पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले छठा विकेट 220 रन के स्कोर पर एसई मार्श का गिरा। मार्श को उनके निजी स्कोर 66 रन पर यादव ने नायर के हाथों कैच आउट करा दिया।

स्टम्प्स तक एमएस वेड 25 और एमए स्टार्क 14 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से सबसे कामयाब बॉलर जडेजा रहे जिन्होंने 3 विकेट लिये। इशांत शर्मा, अश्विन और यूटी यादव ने 1-1 विकेट लिया।

भारत की पारी लड़खड़ायी

इससे पहले शनिवार को भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमट गई थी। भारत की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लियोन ने 8 विकेट चटकाए। लोकेश राहुल सर्वाधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 90 रन बनाये। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिये थे। इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

शनिवार को जब मैच शुरू हुआ तो भारत को पहला झटका अभिनव मुकुंद के रूप में लगा। अभिनव बिना खाता खोले आउट हो गये। उन्हें स्टार्क ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उस समय भारत का स्कोर 11 रन था।

दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा का गिरा। उस समय तक भारत का स्कोर 72 रन हुआ था। पुजारा को लियोन की गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने लपक लिया।

शुरुआत में दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान विराट कोहली पर पारी को संभालने की जिम्मेदारी आ पड़ी। लेकिन कोहली भी टीम के स्कोर में महज 16 रन और जोड़ कर पैवेलियन वापस लौट गये। कोहली को उनके 12 रन के निजी स्कोर पर लियोन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।कोहली के आउट होने के समय भारत का कुल स्कोर 88 रन तक पहुंच सका था।

चौथा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा। तब तक भारत का स्कोर 118 रन हो गया था। अजिंक्य को विकेट कीपर वेड ने लियोन की गेद पर स्टम्प आउट कर दिया। अजिंक्य भी अपने खाते में महज 17 रन जोड़ सके।

लियोन हुए घातक

अजिंक्य के बाद अगला विकेट भी बिलकुल उसी अंदाज में गिरा। इस बार आउट होने वाले बल्लेबाज थे करुण नायर। उन्हें भी वेड ने 26 के स्कोर पर स्टम्प कर दिया। लेकिन इस बार विकेट ओ कीफ के खाते में गया। करुण नायर के रूप में भारत ने 156 रन पर पांचवां विकेट खो दिया।

छठे विकेट के रूप में अश्विन को लियोन की गेंद पर वार्नर ने लपक लिया। अश्विन ने 7 रन बनाये और भारत का स्कोर हो गया 174 पर 6 विकेट।

इसके बाद 178 पर रिद्धिमान साहा का विकेट गिरा। साहा को उनके 1 रन के निजी स्कोर पर लियोन की गेंद पर स्टीवन स्मिथ ने लपक लिया।

आठवां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिरा उन्हें भी पिछले विकेट की तरह लियोन की गेंद पर स्टीवन स्मिथ ने लपका। जडेजा ने 3 रन बनाये। जडेजा का विकेट 188 रन पर गिरा।

नवां विकेट लोकेश राहुल का गिरा। वह शतक से चूक गये । वह भी लियोन का शिकार हुए। उन्हें रेनशॉ ने लपक लिया। लोकेश ने 90 रन बनाये, जो भारत की पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर रहा।

अंतिम विकेट इशांत शर्मा का गिरा वह भी घातक हुए लियोन के शिकार हुए । उन्हें हैंड्सकॉम्ब ने लपक लिया । इशांत का स्कोर रहा शून्य।

भारत की पारी को समेट देने में सबसे बड़ा हाथ नाथन लियोन का रहा। 8 विकेट लियोन के हिस्से में गये हैं, जबकि स्टार्क और ओ कीफ ने एक एक विकेट लिया है।

पहले दिन स्टम्प्स के समय ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बिना नुकसान के 40 रन में डेविड वार्नर 23 रन और मैट रेनशॉ 15 रन के निजी स्कोर पर थे।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

बंगलुरु टेस्ट: पहली पारी में 48 रनों की बढ़त पर ऑस्ट्रेलिया, 4 विकेट गिरने बाकी

बंगलुरु टेस्ट: पहली पारी में 48 रनों की बढ़त पर ऑस्ट्रेलिया, 4 विकेट गिरने बाकी

बंगलुरु टेस्ट: पहली पारी में 48 रनों की बढ़त पर ऑस्ट्रेलिया, 4 विकेट गिरने बाकी

(फोटो साभार:ईएसपीएन)

zafar

zafar

Next Story